Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Snowfall in Himachal: हिमाचल में भारी बर्फबारी का अलर्ट, रोहतांग से मनाली तक जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त; 475 सड़कें बंद

    Updated: Sun, 04 Feb 2024 06:31 PM (GMT+05:30)

    Snowfall in Himachal हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हो गया है। प्रदेश में रोहतांग में तीन फीट नारकंडा कुफरी रोहडू चौपाल व मनाली मे ...और पढ़ें

    हिमाचल में भारी बर्फबारी का येलो अलर्ट
    हिमाचल में भारी बर्फबारी का येलो अलर्ट

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Snowfall in Himachal: हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी अब लोगों के लिए आफत साबित हो रही है। प्रदेश में रोहतांग में तीन फीट, नारकंडा, कुफरी, रोहडू, चौपाल व मनाली में आधा फीट से अधिक हिमपात हुआ है। हिमपात के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बिजली, पानी और यातायात ठप है। प्रदेश में 475 सड़कें ताजा हिमपात के कारण बंद हैं। इन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    ऊपरी शिमला के लिए यातायात पूरी तरह से बंद है। दो दिनों से रुक-रुक कर बर्फ गिरने और वर्षा का क्रम जारी रहा। इसके कारण हाड कंपाने वाली ठंड हो गई है। न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है। जबकि अधिकतम तापमान में तीन से करीब सात डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। हाड कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। हिमपात के कारण पथ परिवहन निगम की 75 के करीब बसें फंसी हुई हैं।

    इतने ट्रांसफॉर्मर अभी भी खराब

    मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को प्रदेश के छह जिलों लाहुल स्पीति, किन्नौर, शिमला, कांगड़ा, मंडी व कुल्लू में आंधी व भारी बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    यह भी पढ़ें: Snowfall in Himachal: भारी बर्फबारी से थम गई मनाली, सड़कें बंद होने से घटी सैलानियों की संख्‍या; शिमला में बढ़ा पर्यटन कारोबार

    वहीं बाकी के छह जिलों चंबा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सिरमौर व सोलन में आंधी व ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 333 के करीब ट्रांसफॉर्मर अभी भी खराब हैं। जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित है। 56 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं और इसके कारण पेयजल की आपूर्ति नहीं हो सकी।

    खबरें और भी

    कहां कितनी सड़कें बंद

    लाहौल स्पीति में 157, शिमला में 133, कूल्लू में 71, चंबा में 56, मंडी में 51, किन्नौर में छह और कांगड़ा में एक सड़क बंद है।

    प्रदेश में सभी स्थानों का अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री से कम

    प्रदेश में धौलाकुआं में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 13.7 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि बाकी स्थानों पर दस डिग्री और उसे कम दर्ज किया गया। सोमवार को तापमान में और गिरावट का अनुमान है।

    यह भी पढ़ें: पर्यटकों के लिए मौजमस्ती से आफत में बदली बर्फबारी, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 504 सड़कें बंद; बिजली-पानी की योजनाएं भी बाधित