विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal News: रिज में नहीं लगेगी पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा, प्रतिभा सिंह ने कहा- मुख्यमंत्री से करूंगी बात

Updated: Mon, 24 Jun 2024 08:45 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह (Ex CM Virbhadra Singh) की 91वीं जयंती के दिन भी उनकी प्रतिमा को रिज मैदान पर लगाने की मां ...और पढ़ें

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगाए जाने की उठी मांग (फाइल फोटो)
पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगाए जाने की उठी मांग (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की 91वीं जयंती पर रिज मैदान पर प्रतिमा लगाए जाने की मांग
  2. सीएम सुक्खू ने कहा रिज नहीं, इसके आसपास लगेगी प्रतिमा
  3. वीरभद्र सिंह राष्ट्रीय नेता, सीएम से बात करूंगी- प्रतिभा सिंह

जागरण संवाददाता, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह हम सभी के प्रेरणास्रोत हैं। शिमला में उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। रिज मैदान पर राष्ट्रीय नेताओं की प्रतिमाएं लगी हुई हैं।

सरकार रिज के आसपास स्थान विकसित करेगी, जहां पर उनकी प्रतिमा को लगाया जाएगा। वीरभद्र सिंह की 91वीं जयंती पर पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि यह मामला पहले भी आया है। इस पर विस्तृत चर्चा हो चुकी है।

रिज मैदान पर वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगाने की उठी मांग

इस कार्यक्रम में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा रिज मैदान पर लगाने की मांग उठी। वीरभद्र सिंह के निधन के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ता व उनके समर्थक उनकी प्रतिमा को रिज पर लगाने की मांग कर रहे हैं। वीरभद्र सिंह की एक प्रतिमा कुमारसैन के सैंज में लगाई गई है।

पूर्व भाजपा सरकार के समय में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा को रिज पर लगाने की मांग उठी थी। तत्कालीन सरकार के समय नगर निगम की मासिक बैठक में भी इस पर चर्चा हुई थी, जिसमें रिज पर प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया गया था। रिज पर इसके लिए जगह भी चयनित कर दी गई थी, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद इसका काम आगे नहीं बढ़ पाया।

इसी मांग पर विक्रमादित्य ने दिया था त्यागपत्र

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान लोक निर्माण मंत्री व स्व. वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया था। विक्रमादित्य सिंह ने विधानसभा परिसर में अपने पिता के अपमान की बात कही थी।

उन्होंने कहा था कि अपनी ही सरकार में पिता की प्रतिमा लगाने के लिए दो गज भूमि तक नहीं दी। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक गए थे। हालांकि पार्टी हाईकमान ने उनका त्यागपत्र स्वीकार नहीं किया था।

यह भी पढ़ें- Himachal By-Election: विधानसभा उपचुनाव में प्रचार से दूर हैं कंगना और विक्रमादित्य, 10 जुलाई को होनी है वोटिंग

वीरभद्र सिंह राष्ट्रीय नेता, सीएम से करूंगी बात- प्रतिभा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह भी राष्ट्रीय स्तर के नेता थे। उन्होंने राष्ट्र को सेवाएं दी हैं। ऐसे में रिज मैदान पर उनकी प्रतिमा स्थापित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह सीएम से बात करेंगी।

जनता उनकी प्रतिमा को रिज मैदान पर देखना चाहती है। वीरभद्र सिंह ने मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और सांसद के रूप में प्रदेश के हर कोने को सींचने का काम किया। प्रदेश के सामान्य से लेकर जनजातीय क्षेत्रों तक विकास के काम किए हैं।

यह भी पढ़ें- Himachal By-Election: देहरा से कांग्रेस ने फिर जताया महिला उम्मीदवार पर भरोसा, चुनावी मैदान में टक्कर देंगी CM सुक्खू की पत्नी