यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal News: पहले ही अरबों रुपए के कर्ज तले दबा है हिमाचल, अब फिर इतने करोड़ का लोन लेने जा रही है सरकार
Himachal Pradesh News हिमाचल प्रदेश पहले से ही अरबों के कर्ज तले दबा हुआ है। वित्त विभाग द्वारा जारी की गई नोटिफिकेशन के अनुसार पांच सौ करोड़ और छह सौ ...और पढ़ें

HighLights
- सुक्खू सरकार ने 1100 करो़ड़ का कर्ज लेने के लिए आरबीआई के पास आवेदन किया है
- सरकार ने करीब सवा वर्षा के दौरान अब तक 13400 करोड का कर्ज ले लिया है
राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने 1100 करो़ड़ का कर्ज लेने के लिए आरबीआई के पास आवेदन किया है। वर्तमान सरकार ने बीते करीब सवा वर्षा के दौरान अब तक 13400 करोड का कर्ज ले लिया है।
कर्ज का बोझ 80 हजार करोड़
वित्त विभाग द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार पांच सौ करोड़ और छह सौ करोड़ रुपये के कर्ज के लिए आवेदन किया गया है। ऐसे में अब प्रदेश में लिए गए कर्ज का बोझ 80 हजार करोड़ पहुंच गया है।
कर्ज के लिए किए गए आवेदन के तहत प्रतिभूतियों की नीलामी आरबीआई के माध्यम से भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा अपने मुंबई कार्यालय में 12 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी। प्रतिस्पर्धी बोलियां भारतीय रिज़र्व बैंक कोर बैंकिंग पर इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रस्तुत की जाएंगी।
विकास कार्यों के लिए सरकार को लेना पड़ा कर्ज
पूर्व की जयराम सरकार पर ऋण लेने को लेकर सवाल उठाने पर भाजपा सरकार वर्तमान सरकार को लगातार ऋण लेने के लिए घेर रही है। ऐसे में वेतन, पेंशन के अलावा विकास कार्यों के लिए सरकार को कर्ज लेना पड़ रहा है। उधर वाटर सैस से सरकार को कुछ आय होने और राहत मिलने की उम्मीद थी। जो न्यायालय के आदेशों के बाद समाप्त हाे गई है।