Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: 'हथिनीकुंड तक लगातार भेजा जा रहा यमुना का पानी', हिमाचल ने हरियाणा सरकार को पत्र लिख दी जानकारी

    Updated: Fri, 07 Jun 2024 08:15 PM (GMT+05:30)

    Himachal News हिमाचल प्रदेश सरकार ने हरियाणा सरकार को पत्र लिखकर यमुना नदी से भेजे जा रहे पानी की जानकारी दी है। लिखे पत्र में जानकारी दी है कि प्रदेश ...और पढ़ें

    हिमाचल ने हरियाणा सरकार को पत्र लिख दी जानकारी (फाइल फोटो)
    हिमाचल ने हरियाणा सरकार को पत्र लिख दी जानकारी (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, शिमला। दिल्ली को 137 क्यूसेक पानी छोड़ने के सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को देखते हुए हिमाचल सरकार ने पड़ोसी हरियाणा सरकार को अवगत करवाया कि हिमाचल की ओर से नियमित तौर पर पानी दिया जा रहा है।

    लिखे पत्र में जानकारी दी है कि प्रदेश की ओर से हरियाणा को बिना किसी व्यवधान के पानी दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार ने यमुना नदी में जल स्तर की स्थिति का आकलन करने के लिए ग्राउंड रिपोर्ट मांगी है।

    सचिवालय में तैयार की जा रही यमुना नदी के पानी की रिपोर्ट

    इन दिनों यमुना नदी में कितना पानी उपलब्ध है। सचिवालय में ये भी रिपोर्ट तैयार की जा रही है कि दिल्ली को प्रदेश की ओर से वर्ष 2019 से नियमित तौर पर पानी दिया जा रहा है। ये पानी हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से होते हुए वजीराबाद बैराज से दिल्ली में पहुंचता है।

    यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut: चंडीगढ़ एयरपोर्ट घटना के बाद कंगना रनौत की हिमाचल पुलिस से अपील, पत्र लिखकर मांगी सुरक्षा

    सरकार को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करना है अनुपालन शपथपत्र

    इस संबंध में दिल्ली से बकाया भुगतान का मामला भी उठाया जाएगा। सरकार को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 जून को अनुपालन शपथपत्र दाखिल करना है। शपथ पत्र में सरकार पक्ष रखेगी कि हिमाचल पानी दे रहा है मगर वो कहां जा रहा है, यह हरियाणा सरकार को देखना है। हिमाचल में यमुना नदी सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के पास से गुजरती है जो हरियाणा की सीमा के साथ लगता है।

    पत्र लिखकर हरियाणा सरकार को अवगत करवा दिया गया है कि यमुना नदी से बिना किसी रूकावट के लगातार पानी बह रहा है। प्रदेश ने बहने वाले पानी को किसी तरह से रोका नहीं है। नदी से बह रहे पानी को मापने के लिए किसी तरह की व्यवस्था नहीं है, पानी तो लगातार बहता रहता है। -अंजू शर्मा, अभियंता प्रमुख, जल शक्ति विभाग।

    हम इस समय दिल्ली को 137 क्यूसेक पानी छोड़ रहे हैं और इतना पानी मार्च माह से जून तक छोड़ने का करार है। यमुना नदी में पानी की उपलब्धता को देखते हुए पानी छोड़ने की व्यवस्था है। अभी हाल ही में अपर यमुना बोर्ड की बैठक हुई थी, इसमें भी पानी की आपूर्ति के मामले पर चर्चा हुई थी। इस बैठक में प्रदेश की ओर से जानकारी दी गई कि राज्य की ओर से पानी दिया जा रहा है। 2019 में 25 साल के लिए दिल्ली को पानी देने का करार हुआ था, उसके अनुसार पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। -ओंकार शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव जल शक्ति।

    यह भी पढ़ें: कंगना रनौत थप्पड़ कांड: हिमाचल सरकार के इस मंत्री ने बताया 'दुर्भाग्यपूर्ण', बोले- जरूर कार्रवाई होनी चाहिए

    खबरें और भी