विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खुशखबरी: सुक्खू सरकार ने HRTC कर्मचारियों दिवाली से पहले दिया बड़ा गिफ्ट, इस दिन मिलेगा वेतन; पेंशन भी होगी जारी

Published: Sat, 12 Oct 2024 03:21 PM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2024 03:51 PM (IST)

हिमाचल की सुक्खू सरकार ने परिवहन निगम कर्मचारियों को बड़ा गिफ्ट दिया है। दिवाली से पहले सभी कर्मचारियों के खाते ...और पढ़ें

खुशखबरी: HRTC कर्मचारियों को इस दिन मिलेगा वेतन, पेंशन भी होगी जारी।
खुशखबरी: HRTC कर्मचारियों को इस दिन मिलेगा वेतन, पेंशन भी होगी जारी।

HighLights

  1. परिवहन निगम कर्मचारियों को दिवाली से पहले गिफ्ट।
  2. 28 अक्टूबर को कर्मचारियों की सैलरी जारी होगी।
  3. पेंशन भी 28 को ही जारी की जाएगी।

जागरण संवाददाता, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को दीपावली से पहले बड़ा गिफ्ट देने जा रहे हैं। सुक्खू सरकार ने 28 अक्टूबर को कर्मचारियों की सैलरी जारी करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पेंशन भी 28 को ही जारी की जाएगी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के कार्यक्रम के मौके पर इसकी घोषणा की। एचआरटीसी कर्मचारियों के मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए मुख्यमंत्री ने 9 करोड़ देने की घोषणा की है। मेडिकल बिलों का भुगतान 2 महीने में होगा।

50 करोड़ की राशि जारी करने का एलान

एचआरटीसी कर्मचारियों के ओवर टाइम वह नाइट ओवर टाइम पीपल देनदारी 97 करोड़ है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि इसका भुगतान भी चरणबद्ध तरीके से कर दिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने 50 करोड़ की राशि जारी करने का भी एलान किया है।

इसके साथ ही सुक्खू सरकरा ने कर्मचारियों और पेंशनरों को 4 फीसदी महंगाई भत्ते की किस्त भी जारी करेगी। इसके साथ ही इन कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली का बड़ा गिफ्ट मिला है।

1.80 लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

सचिवालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में सीएम सुक्खू ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि महंगाई भत्ते की 1 जनवरी 2023 की लंबित चार प्रतिशत की किस्त जारी की जाएगी। जिसका फायदा प्रदेश के 1.80 लाख कर्मचारियों और 1.70 लाख पेंशनरों को होगा।

दिल्ली से लौटने के बाद सीएम सुक्खू ने बुलाई बैठक

बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार को दिल्ली से लौटने के बाद सचिवालय में बैठकर अधिकारियों के साथ विभागों की समीक्षा बैठकें लेने का सिलसिला दोबारा शुरू की। उस वक्त लोगों ने उम्मीद जताई थी कि सीएम सुक्खू कर्मचारियों को बैठक के लिए बुला सकते हैं। मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर और मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना से डीए व एरियर के संबंध में बैठक हो चुकी है। सरकारी कर्मचारियों को वेतन पहली तारीख को मिल गया था और पेंशनर्ज को पेंशन का भुगतान होना था।

14 अक्टूबर को आमसभा

हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवा महासंघ ने इस मामले में 14 अक्टूबर को आमसभा बुलाई है। कर्मचारियों के वेतन के साथ पेंशन नहीं मिलने से पेंशनर नाराज हैं। ऐसे में प्रदेश पेंशनर्स कल्याण महासंघ ने सरकार के सभी मंत्रियों और कांग्रेस विधायकों का घेराव करने का निर्णय लिया है। लेकिन इससे पहले सीएम सुक्खू ने कर्मचारियों और पेंशनरों को खुशखबरी दे दी है। 

यह भी पढ़ें- मां ने किडनी देकर बचाई अपने जिगर के टुकड़े की जान, 6 महीने से डायलिसिस पर था बेटा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।