विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहली बार पच्छाद पहुंचे CM सुक्खू, वन वाटिका-हैलीपैड का किया लोकार्पण, बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती है उद्देश्य

Published: Mon, 11 Nov 2024 03:34 PM (IST)

हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार के गृह क्षेत्र पच्छाद में पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ...और पढ़ें

CM सुक्खू ने वन वाटिका और हैलीपैड का किया लोकार्पण।
CM सुक्खू ने वन वाटिका और हैलीपैड का किया लोकार्पण।

जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल निर्माता डॉक्टर वाईएस परमार के गृह क्षेत्र पच्छाद में पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कवागधार में तीन लोकार्पण किए। मुख्यमंत्री ने कवागधार में नव निर्मित शिव प्रतिमा, वन विभाग के नेचर पार्क (वन वाटिका) तथा हेलीपैड का लोकार्पण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भुरशिंग महादेव मंदिर में आशीर्वाद दिया। उसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।

गांव के लोगों तक सरकार की सभी सुविधा तथा पैसा पहुंचे, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। सरकार व्यवस्था परिवर्तन करने के लिए आई है, जिसके लिए कड़े निर्णय लिए जा रहे हैं। जिससे कुछ लोगों को परेशानी हो रही है। मगर धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने गाय और भैंस का दूध का समर्थन मूल्य निर्धारण किया है। गोबर का मूल्य भी निश्चित कर दिया गया है। जब से मनरेगा शुरू हुआ है तब से सबसे ज्यादा दिहाड़ी वर्तमान कांग्रेस सरकार ने बढ़ाई है।

अब हम देश में 21वें स्थान पर पहुंच गए

मुख्यमंत्री ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूर्व सरकार ने नोटिफिकेशन पे नोटिफिकेशन कर स्कूल खोल दिए, मगर शिक्षक नहीं दिए। हालात यह है कि सरकारी स्कूलों से क्वालिटी एजुकेशन खत्म हो गई है। देश में जहां हम शिक्षा में पहले स्थान थे। अब हम देश में 21वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाना क्वालिटी एजुकेशन देने पर विशेष कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में 6000 शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। 3000 शिक्षकों की नियुक्ति राज्य चयन बोर्ड से की जा रही है।

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की हालात खस्ताहाल हैं, जिसमें सुधार के लिए कड़े निर्णय लिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर तथा कांग्रेस प्रत्याशी रही दयाल प्यारी कश्यप की मांग पर लवासा चौकी ढंगयार पिंजौर सड़क को चौड़ा करने के लिए डीपीआर बनाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए।

इस अवसर पर नाहन के विधायक अजय सोलंकी, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रुपेंद्र ठाकुर, पूर्व मंत्री गंगूराम मुसाफिर, पूर्व कांग्रेस प्रदेश सचिव दयाल प्यारी कश्यप, हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के एडिशनल एडवोकेट जनरल रूपेंद्र ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद परमार और भुरशिंग महादेव मंदिर कमेटी अध्यक्ष मदन मोहन अत्री सहित विभिन्न पंचायत प्रतिनिधि तथा सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Mandi News: पीएम ने स्किल इंडिया से युवाओं के लिए स्वरोजगार की राह आसान की, जयराम ठाकुर बोले- करोड़ों लोग हुए आत्मनिर्भर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।