Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: 'हिमाचल में भी अग्निवीरों को दिया जाए 10 फीसदी आरक्षण', BJP सांसद सुरेश कश्यप की सुक्‍खू सरकार को सलाह

    Updated: Thu, 18 Jul 2024 12:58 PM (GMT+05:30)

    Himachal News हिमाचल प्रदेश से भाजपा के सांसद सुरेश कश्‍यप ने सुक्‍खू सरकार को सलाह दी है। उन्‍होंने कहा कि हरियाणा की तरह ही हिमाचल प्रदेश में भी अग् ...और पढ़ें

    सांसद सुरेश कश्‍यप ने की हरियाणा सरकार की तारीफ (फाइल फोटो)
    सांसद सुरेश कश्‍यप ने की हरियाणा सरकार की तारीफ (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. हरियाणा में अग्निवीरों को आयु में पांच साल की मिलेगी छूट: सांसद कश्‍यप
    2. हिमाचल जैसी वीर भूमि में भी जल्द लागू होना चाहिए ये कदम: सुरेश कश्‍यप

    जागरण संवाददाता, शिमला। भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है। अग्निवीरों को लेकर हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश की भाजपा सरकार पुलिस कांस्टेबल, माइनिंग गार्ड, फोरेस्ट गार्ड, जेल वार्डन और एसपीओ की सीधी भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण देगी।

    अग्निवीरों की आयु में भी छूट दे रही हरियाणा सरकार: कश्‍यप

    हरियाणा सरकार ने इन अग्निवीरों को ग्रुप डी और सी में सरकारी पदों के लिए निर्धारित अधिकतम आयु में तीन साल की छूट देने का भी फैसला किया है। पहले बैच के अग्निवीरों को आयु में पांच साल की छूट मिलेगी।

    सरकार ग्रुप-सी में सिविल पदों में सीधी भर्ती में अग्निवीरों के लिए पांच फीसदी आरक्षण और ग्रुप डी में एक फीसदी आरक्षण देगी। अगर कोई औद्योगिक इकाई अग्निवीरों को प्रतिमाह 30 हजार रुपए से ज्यादा वेतन देती है तो हरियाणा सरकार उस औद्योगिक इकाई को 60 हजार रुपए वर्ष की सब्सिडी देगी।

    यह भी पढ़ें: Himachal News: 'बेटियों के लिए चलाई गई शगुन योजना को बंद करना शर्मनाक', जयराम ठाकुर ने सुक्‍खू सरकार पर कसा तंज

    अग्निवीरों को हिमाचल में भी दिया जाना चाहिए लाभ: सुरेश कश्‍यप

    अग्निवीर के तौर पर आर्ड फोर्सेज में सेवा दे चुका जो अग्निवीर चार साल बाद खुद का काम शुरू करना चाहेगा, उसे काम शुरू करने के लिए सरकार बिना ब्याज के पांच लाख तक का लोन देगी। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश की कांग्रेस सरकार से भी निवेदन करते है कि इसी प्रकार से अग्निवीरों को प्रदेश में भी लाभ दिया जाए, इस प्रकार का उत्तम निर्णय हिमाचल जैसी वीर भूमि में भी जल्द लागू करना चाहिए।

    खबरें और भी

    योजना का विरोध नहीं स्वागत होना चाहिए: भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष

    अग्निवीर योजना युवा भारत को और ज्यादा मजबूत बनाने वाली योजना है इस योजना का विरोध नहीं स्वागत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों में पूर्व अग्निवीरों को 10 प्रतिशत तक आरक्षण देने का फैसला किया गया था।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में अगस्त में शुरू होगा मानसून सत्र, 25 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक में मिलेगी मंजूरी; सत्र में ये मुद्दे रहेंगे खास

    पूर्व अग्निवीरों को अर्धसैनिक बलों सीआईएसएफ और बीएसएफ में 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। साथ ही आयु में भी छूट मिलेगी, गृह मंत्रालय के निर्णय के अनुरूप उनके संबंधित बलों में कांस्टेबल भर्ती में 10 प्रतिशत पद पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित किए जाएंगे।