Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से गिरा तापमान, इन जगहों पर माइनस में पहुंचा पारा

    Updated: Mon, 25 Nov 2024 08:26 AM (IST)

    Snowfall in Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर बर्फबारी जारी है। बर्फबारी के बाद चार जगहों का न्यूनतम तापमान माइनस में चला गया है। मौसम वि ...और पढ़ें

    ताजा हिमपात के बाद कुछ यूं नजर आया रोहतांग दर्रे का सुंदर नजारा (जागरण फोटो)
    ताजा हिमपात के बाद कुछ यूं नजर आया रोहतांग दर्रे का सुंदर नजारा (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. आगामी सप्ताह में बारिश बर्फबारी की संभावना नहीं
    2. मंडी, बिलासपुर और ऊना में घने कोहरे की संभावना

    राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में शनिवार को हुए हिमपात के बाद रविवार को चार स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया है। हिमपात के बाद प्रदेश में ठंड और बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री से अधिक की अधिकतर स्थानों पर गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे कम तापमान ताबो में -8.2 डिग्री सेल्सियस, कुकुमसेरी में -5.3, केलंग में -4.5, समधो में -1.8 और कल्पा में -0.2 डिग्री दर्ज किया गया है।

    इन जगहों पर घने कोहरे की चेतावनी

    मौसम विभाग ने आगामी एक सप्ताह तक वर्षा- हिमपात की कोई संभावना नहीं जताई है। ऐसे में शुष्क ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। सोमवार को प्रदेश में कुछ एक स्थानों पर कोहरा छाने की संभावना है जबकि मौसम साफ रहेगा।

    मौसम विभाग ने 26, 27 व 28 नवंबर को मंडी, बिलासपुर और ऊना में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। ऐसे में यातायात सेवाएं बाधित हो सकती हैं।

    सुबह और शाम में बढ़ेगी ठंड

    मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में सुबह और शाम ठंड और बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। न्यनूतम तापमान में रविवार को शिमला, भरमौर, कुफरी, नारकंडा व रिकांगपिओ में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट आई है।

    प्रदेश में तापमान की स्थिति (डिग्री सेल्सियस में)

    स्थान न्यूनतम अधिकतम
    शिमला 8.5 16.0
    सुंदरनगर 6.8 25.5
    भुंतर 4.5 24.4
    कल्पा -0.2 13.1
    धर्मशाला 10.5 23.0
    ऊना 6.8 27.4
    नाहन 11.7 22.0
    केलंग -4.5 9.2

    यह भी पढ़ें- Himachal Weather: रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर बारिश और बर्फबारी, जलस्रोतों में जमने लगा पानी; कई रास्ते बंद

    खबरें और भी

    पहाड़ों में बढ़ रहे पर्यटक

    मौसम की बेरुखी बरकरार रहने के बावजूद पर्यटक पहाड़ चढ़ रहे हैं, लेकिन नवंबर माह में धौलाधार की पहाड़ियों में गिरी बर्फ का आनंद नहीं ले पा रहे हैं। मौजूदा समय में मैक्लोडगंज में देशभर के विभिन्न राज्यों के पर्यटकों के साथ-साथ विदेशी पर्यटक भी नजर आ रहे हैं।

    हालांकि बताया जा रहा है कि इस सप्ताह भी शादियां हैं, ऐसे में इससे भी होटल कारोबार बेहतर चल रहा है। कई होटल दो से तीन-तीन दिनों के बुक चल रहे हैं। शुक्रवार को मैक्लोडगंज में होटलों की आक्युपेंसी 40 फीसद के करीब रही। शनिवार और रविवार को इसके और बढ़ने की उम्मीद शादियों के चलते भी है।

    होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन स्मार्ट सिटी धर्मशाला के अध्यक्ष राहुल धीमान के मुताबिक शुक्रवार 40 फीसद के करीब आक्युपेंसी है। शनिवार को बढ़ सकती है। इस सप्ताह भी शादियां हैं। ऐसे में कई दो से तीन दिनों के बुक भी हैं।

    यह भी पढ़ें- Snowfall in J&K: मौसम की पहली बर्फबारी से खिल उठा भद्रवाह, कश्मीर में भी बर्फ गिरी; कई रास्ते बंद