Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    241 दिन का इंतजार खत्म, शिमला-दिल्ली-धर्मशाला के बीच हवाई सेवा बहाल

    Updated: Tue, 12 May 2026 09:43 AM (IST)

    शिमला के जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे पर 241 दिन बाद दिल्ली से हवाई जहाज पहुंचा, जिसका वाटर कैनन सेल्यूट से स्वागत किया गया। ...और पढ़ें

    241 दिन बाद जुब्बड़हट्टी पहुंचा जहाज (फाइल फोटो)

    241 दिन बाद जुब्बड़हट्टी पहुंचा जहाज (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर 241 दिन बाद हवाई सेवा बहाल।

    2. दिल्ली से आए जहाज का वाटर कैनन सेल्यूट से स्वागत।

    3. शिमला, धर्मशाला, दिल्ली के लिए नियमित उड़ानें शुरू।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर सोमवार को 241 दिन बाद दिल्ली से शिमला आए हवाई जहाज का वाटर कैनन सेल्यूट से स्वागत किया गया। शिमला के पास स्थित जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर 25 सितंबर 2025 से हवाई सेवा बंद थी।

    जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर आए अलायंस एयर के एटीआर जहाज में दिल्ली से शिमला के लिए आठ, शिमला से धर्मशाला के लिए दो, धर्मशाला से शिमला के लिए पांच और शिमला से दिल्ली के लिए पांच यात्रियों ने सफर किया।

    रविवार को मौसम प्रतिकूल होने के कारण हवाई उड़ान नहीं हो सकी थी। इस कारण दिल्ली से शिमला आने और शिमला से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी थी और उन्हें सोमवार के लिए शेड्यूल बदलना पड़ा।

    हवाई सेवाएं रविवार को शुरू होनी थी लेकिन धुंध के कारण हवाई सेवाएं बाधित रही थीं। अब यहां से नियमित उड़ानें होंगी। इससे पर्यटन कारोबार को पंख लगने के साथ लोगों को हवाई सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के निदेशक सतीश कुमार ने बताया कि सोमवार को चार उड़ानें हुईं।

    हवा की स्थिति से होती है हवाई उड़ान तय

    शिमला हवाई अड्डा टेबल टाप श्रेणी का हवाई अड्डा है, जिसे क्रिटिकल एयरपोर्ट भी कहा जाता है। यहां पर व्यवसायिक जहाजों की श्रेणी में एटीआर-48 की हवाई उड़ान ही हो रही है, अलायंस एयर के पास एटीआर-48 से बड़ा जहाज उपलब्ध नहीं है जो कि यहां पर उतर सके।

    इससे कम क्षमता के यात्री हवाई जहाज तो उतर सकते हैं। अलायंस एयर के एटीआर-48 में 47 यात्रियों की क्षमता है, लेकिन शिमला से लौटते हुए जहाज में अधिकतम 28 यात्री ही यात्रा कर सकते हैं।

    खबरें और भी