यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सावधान! हिमाचल में 13 तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, कुकुमसेरी में सबसे ज्यादा ठंड; पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट
हिमाचल प्रदेश (Himachal Weather Update) में मौसम ने करवट बदली है। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सात डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है। मंडी में वीरवा ...और पढ़ें

HighLights
- हिमाचल में अभी ठंडी से नहीं मिलेगी राहत
- 13 मार्च तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर
- 8 मार्च तक हिमाचल में साफ रहेगा मौसम
जागरण संवाद, शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal Weather) में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सात डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है। मंडी में वीरवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।
यहां पर अधिकतम तापमान सात डिग्री की वृद्धि के साथ 30 डिग्री तक पहुंच गया। ऊना में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया।
कुकुमसेरी में ज्यादा ठंड
जनजातीय जिले लाहुल-स्पीति के कुकुमसेरी में सबसे ज्यादा ठंड रही और न्यूनतम तापमान -12.4 डिग्री रहा। इसके बाद इसी जिले के ताबो में -9.1 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। अधिकतम तापमान में 6.7 डिग्री की वृद्धि के कारण ताबो शिमला से ज्यादा गर्म रहा।
यह भी पढ़ें- UP Weather Update Today: लखनऊ में बढ़ी ठंड, बनारस में कल से बढ़ेगा तापमान; पढ़िए IMD की ताजा अपडेट
ताबो का अधिकतम तापमान 17.6, जबकि शिमला का 2.4 डिग्री की वृद्धि के साथ 17.4 डिग्री दर्ज किया गया। वीरवार सुबह शिमला सहित कई स्थानों पर बादल छाए रहे, लेकिन लगभग दो घंटे बाद बादलों के छंटने से धूप खिल गई।
13 मार्च तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम साफ होने के बाद मनाली-केलंग मार्ग पर वाहनों की एकतरफा आवाजाही जारी है। सुबह नौ से 12 बजे तक सोलंगनाला से अटल टनल जबकि एक से चार बजे तक अटल टनल से सोलंगनाला की ओर वाहन आएंगे। चंबा-तीसा-सलूणी मुख्य मार्ग पर पुखरी के समीप इंडनाला गलूंड में वीरवार दोपहर करीब दो बजे भूस्खलन होने से सड़क बंद हो गई।
जब भूस्खलन हुआ, उस दौरान वहां से कोई वाहन व व्यक्ति नहीं गुजर रहा था। मौसम विभाग ने आठ मार्च तक मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है। नौ मार्च से प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हिमपात व वर्षा का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ का असर 13 मार्च तक रहने का अनुमान है।