Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Weather Today: शनिवार को मौसम ने बदली करवट-पहाड़ों पर बर्फबारी, पंजाब-हरियाणा में घना कोहरा; जानें कैसा रहेगा मौसम?

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Sun, 24 Dec 2023 08:42 AM (IST)

    Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में शनिवार को मौसम ने करवट बदली और चोटियों पर हिमपात हुआ। रोहतांग सहित अन्य दर्रों में आधा फीट तक बर्फ गिरी है। ...और पढ़ें

    Himachal Weather News: प्रदेश में शनिवार को मौसम ने ली करवट।
    Himachal Weather News: प्रदेश में शनिवार को मौसम ने ली करवट।

    HighLights

    1. लाहुल घाटी में पेयजल स्रोतों सहित नदी-नाले भी जमे
    2. प्रदेशभर में अधिकतम तापमान में दो से 7.7 डिग्री की गिरावट दर्ज
    3. घना कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather UPdate हिमाचल प्रदेश में शनिवार को मौसम ने करवट बदली और चोटियों पर हिमपात हुआ। रोहतांग सहित अन्य दर्रों में आधा फीट तक बर्फ गिरी है। लाहुल घाटी में करीब दो इंच हिमपात हुआ। बारालाचा, शिंकुला, कुंजम दर्रे में भी दिनभर हिमपात का क्रम जारी रहा।

    लाहुल घाटी में पेयजल स्रोतों सहित नदी-नाले भी जमे

    लाहुल व मनाली घाटी शीतलहर की चपेट में आ गई है। तापमान शून्य तक पहुंचने से लाहुल घाटी में पेयजल स्रोतों सहित नदी-नाले भी जम गए हैं। क्रिसमस से पूर्व हिमपात से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। लाहुल घाटी के कोकसर, जिस्पा, दारचा, गेमुर, केलंग, गोंदला, सिस्सू सहित अटल टनल के साउथ व नार्थ पोर्टल में हिमपात हुआ है।

    वर्षा न होने के कारण गेहूं और मटर की फसल सूखे की चपेट में

    हालांकि, बादल छाने के बावजूद वर्षा नहीं हुई। लंबे समय से वर्षा और पर्याप्त हिमपात न होने से सीधा असर कृषि व बागवानी पर पड़ रहा है। सेब, प्लम, खुबानी आदि के पौधे भी नहीं लगाए जा रहे हैं। वर्षा न होने के कारण गेहूं और मटर की फसल सूखे की चपेट में है।

    यह भी पढ़ें: नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी की पंचायत आज, भाई पर हुआ था जानलेवा हमला; अब तक नहीं हुई आरोपितों की गिरफ्तारी

    प्रदेशभर में अधिकतम तापमान में दो से 7.7 डिग्री की गिरावट दर्ज

    शिमला में न्यूनतम तापमान जो प्रदेश में सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया था। बादल छाने के बाद इसमें 3.2 डिग्री सेल्सियय की गिरावट आई है। प्रदेशभर में अधिकतम तापमान में दो से 7.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

    खबरें और भी

    घना कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी

    सबसे अधिक गिरावट कुकुमसेरी में 8.8, भरमौर में 5.7, कल्पा में 2.8 और शिमला में दो डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है। वहीं, हरियाणा में सीजन की पहला घना कोहरा छाया। मौसम विभाग ने 27 दिसंबर तक ऐसे ही घना कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी किया है। तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

    यह भी पढ़ें: Haryana: आज भिवानी में अन्नदाता महासम्मेलन में हिस्सा लेंगे CM मनोहर लाल, कई परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन