Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shimla News: G20 Summit के कारण शिमला में फिर उमड़ी टूरिस्ट की भीड़, होटल ऑक्यूपेंसी में आया जबरदस्त उछाल

    By Jagran NewsEdited By: Deepak Saxena
    Updated: Sun, 10 Sep 2023 01:54 PM (IST)

    G20 Summit के कारण दिल्ली बंद होने की वजह से हिमाचल प्रदेश के शिमला में टूरिस्ट की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। हिमाचल प्रदेश टूरिज्म स्टेक होल्डर्स एसो ...और पढ़ें

    G20 Summit के कारण शिमला में फिर उमड़ी टूरिस्ट की भीड़ (फाइल फोटो)।
    G20 Summit के कारण शिमला में फिर उमड़ी टूरिस्ट की भीड़ (फाइल फोटो)।

    शिमला, एएनआई: जी20 शिखर सम्मेलन के कारण बीते दो दिनों में टूरिस्ट की ऑक्यूपेंसी दोगुने से ज्यादा हो गई है। हिमाचल प्रदेश टूरिज्म स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन ने उम्मीद जताई है कि होटलों में ऑक्यूपेंसी 70 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी। हाल ही में पहाड़ी राज्य में बाढ़ के कहर के बाद होटल ऑक्यूपेंसी लगभग 20 प्रतिशत तक कम हो गई थी।

    हिमाचल प्रदेश टूरिज्म स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहिंदर सेठ ने बताया कि शिमला में पर्यटन का पुनरुद्धार शुरू हो गया है। हम कई तरह के फेस्टिवल्स का आयोजन कर रहे हैं, जिन्हें 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस पर शुरू करेंगे। हम राज्य में पर्यटन के लिए एक रोडमैप की योजना बना रहे हैं। हम आगामी उड़ान उत्सव के बारे में जागरूकता फैलाएंगे।

    प्रदेश में बाढ़ के बाद ऑक्यूपेंसी में हुई बढ़त

    मोहिंदर सेठ ने आगे कहा कि होटलों की ऑक्यूपेंसी कई गुना बढ़ गई है। हमें उम्मीद है कि दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के ब्रेक के कारण यह दोगुनी हो जाएगी। हम इस तरह के प्रदर्शनों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे होटल की ऑक्यूपेंसी 30 फीसदी थी, जो बढ़कर 50 प्रतिशत हो गई है। हम चाहते हैं कि यह बढ़कर 70-75 प्रतिशत हो जाए क्योंकि हम दिल्ली में जी20 के अवकाश के कारण आज और कल बड़ी संख्या में पर्यटकों की उम्मीद कर रहे हैं।

    शिमला में स्थानीय साहसिक खेल प्रेमी उत्साहित हैं। वे लोगों को उड़ान उत्सव के बारे में बताने के लिए उत्साहित हैं और दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान राज्य की राजधानी में आने वाले आगंतुकों का लाभ उठाना चाहते हैं।

    खबरें और भी

    12 से 15 के बीच जुन्गा में आयोजित होगा फ्लाइंग फेस्टिवल

    एडवेंचर स्पोर्ट्स प्रदर्शक संजय ने बताया कि हम 12 से 15 अक्टूबर के बीच जुन्गा में एक फ्लाइंग फेस्टिवल का आयोजन करेंगे। आपदा के कारण पर्यटक यहां नहीं आ रहे थे। जी20 के कारण दिल्ली बंद है और पर्यटक बड़ी संख्या में यहां आए हैं। हम यहां पैराग्लाइडिंग का प्रदर्शन कर रहे हैं।

    जी20 समिट के कारण शिमला में बढ़ी पर्यटकों की संख्या

    वहीं, शिमला घूमने आई पर्यटन प्रियंका ने कहा कि पिछले दो दिनों से जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली बंद है। इसलिए हमने छुट्टी पर जाने का फैसला किया। पहले तो हम डरे हुए थे (हिमाचल प्रदेश में हाल ही में आई बाढ़ के कारण) लेकिन यहां आने के बाद हमें पता चला कि सड़कें अच्छी स्थिति में हैं। हमने यहां पैराग्लाइडिंग प्रदर्शन देखा है। हमने इससे पहले मनाली में देखा है। हम पहाड़ों की सुंदरता का आनंद ले रहे हैं।

    दिल्ली के एक अन्य पर्यटक जहीर ने कहा कि यहां एक आपदा हुई थी लेकिन अब यह सामान्य है। हमें यहां पैराग्लाइडिंग देखकर अच्छा लगा। इस प्रकार की एक्टिविटीज प्रदान की जानी चाहिए। जी20 के कारण दिल्ली बंद है। इसलिए हमने यहां आने का फैसला किया।

    ये भी पढ़ें: Himachal Weather: गर्मी से मिली राहत, तापमान में चार डिग्री तक गिरावट; अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना