यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Rain: शिमला में भयावह मंजर! कृष्णानगर में ताश के पत्तों की तरह ढहे पांच मकान; अब तक दो लोगों की मौत
Landslide in Shimla हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर जारी है। कृष्णानगर वार्ड में स्लॉटर हाउस के पास पहाड़ खिसकने से 5 भवन गिर गए हैं। इस हादसे में अब ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, शिमला। Krishna Nagar Landslide: हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर जारी है। वहीं, शिमला से एक भयभीत कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां के कृष्णनगर में भारी लैंडस्लाइड हुआ, जिसमें स्लॉटर हाउस सहित कई घर जमींदोज हो गए। कृष्णानगर वार्ड में स्लॉटर हाउस के पास पहाड़ खिसकने से 5 भवन गिर गए हैं। मंगलवार शाम को हुए इस हादसे रात के समय राहत कार्य जारी रहा। अभी तक इससे दो लोगों के शव निकाले जा चुके हैं।
पंजाब और यूपी के रहने वाले हैं मृतक
शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए आइजीएमसी अस्पताल भेजा गया है। मृतकों की पहचान नवीन भल्ला उर्फ सोनू के तौर पर हुई है। जो मूलत: पंजाब का रहने वाला बताया जा रहा है। जबकि दूसरे व्यक्ति जिसकी गर्दन मिली है उसका नाम राजू है जो गोरखपुर (यूपी) का रहने वाला बताया जा रहा है। अभी भी यहां पर राहत कार्य जारी है।
मलबे में हुआ तब्दील
सुबह नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी घटन स्थल पर पहुंचे व लोगों से बातचीत की। राजधानी शिमला के कृष्णानगर वार्ड में बीते रोज एक पहाड़ के खिसकने से चार से पांच के करीब भवन दब गए है। इसके नीचे शहर का स्लॉटरहाउस भी चलता था यह पूरी तरह से मलबे में दब गया है।
ॉॉ
#WATCH हिमाचल प्रदेश के शिमला के कृष्णा नगर इलाके में भूस्खलन के बाद कई घर ढह गए। बचाव अभियान जारी है।
(वीडियो सोर्स: स्थानीय; पुलिस और प्रशासन द्वारा पुष्टि की गई) pic.twitter.com/y87nQ0qr5I
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2023
नहीं थम रहीं भूस्खलन की घटनाएं
आशंका है कि स्लॉटर हाउस में काम करने वाले कई मजदूर इसके साथ ही दबे हो सकते। इसके नीचे चल रहा स्लॉटर हाउस भी पूरी तरह से दब गया है। शाम के समय हुए हादसे से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। शिमला में बीते दिनों हुई बारिश के बाद भूसख्लन लगातार हो रहा है। हालांकि मौसम अब साफ है, लेकिन भूसख्लन व पेड़ों के गिरने की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है।