यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Political Crisis: विक्रमादित्य सिंह ने बदला फेसबुक प्रोफाइल, मंत्री की जगह लिखा 'हिमाचल का सेवक'
Himachal Politics हिमाचल के लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपना फेसबुक प्रोफाइल बदल लिया है। मंत्री की जगह हिमाचल का सेवक लिखा है। ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, शिमला। Himachal Political Crisis: हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज अपने फेसबुक अकाउंट से पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर और विधायक को हटा दिया है। हिमाचल का सेवक एक स्लग शुरू किया है। उनका यह प्रोफाइल में बदलाव इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।
राजनीतिक गलियारों में देखा जा रहा दूसरा एंगल
विक्रमादित्य के निर्वाचन हल्के शिमला ग्रामीण से लेकर प्रदेश भर में उनके समर्थक हिमाचल के सेवक के इस स्लग को आगे बढ़ते हुए इसे काफी पसंद कर रहे हैं , हालांकि राजनीतिक गलियारों में इसे दूसरे एंगल से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
हिमाचल में चल रहे वर्तमान राजनीतिक माहौल में इसे उनके प्रधानमंत्री मोदी की तरह प्रधान सेवक को फॉलो करते हुए हिमाचल का सेवक स्लग बदलने की बात भी की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Himachal Politics: 'सुरक्षा में हुई चूक, विधानसभा में तैनात हों स्थाई सुरक्षा अधिकारी'; समीक्षा बैठक में बोले पठानिया
सुक्खू से नाराज विक्रमादित्य?
बीते दिनों हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक संकट से कांग्रेस में खलबली का दौर जारी है। इसी को देखते हुए भी सुक्खू सरकार से नाराज चल रहे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने इस्तीफा वापस ले लिया। उन्होंने सुक्खू सरकार पर आरोप लगाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की थी।
यह भी पढ़ें: Himachal Politics: हिमाचल के सियासी संग्राम पर जयराम ठाकुर की चुटकी, कहा- इससे बड़ा मजाक नहीं हो सकता...