Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Pradesh: विक्रमादित्य सिंह बोले- पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को हल्की बातें नहीं करनी चाहिए

    By Parkash BhardwajEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
    Updated: Thu, 03 Aug 2023 06:04 PM (IST)

    Himachal Politics विक्रमादित्य सिंह ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर एक बार फिर से हमला बोला है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को हल्की बातें करने से परहेज ...और पढ़ें

    विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर फिर बोला हमला : जागरण
    विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर फिर बोला हमला : जागरण

    शिमला, राज्य ब्यूरो: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर एक बार फिर से हमला बोला है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को हल्की बातें करने से परहेज करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि गाड़ी में केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व लोक निर्माण मंत्री के साथ क्या कान्फिडेंशियल (गोपनीय) बातें हो रही हैं, उन्हें बाहर निकालना क्या नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को क्या शोभा देता है। आपदा के समय में विपक्ष को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करना चाहिए। यह बात उन्होंने वीरवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कही हैं।

    गत रोज जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया था कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हिमाचल दौरे के दौरान विभागीय अधिकारी मौजूद नहीं थे। इस कारण मुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री को बार-बार अधिकारियों से फोन कर जानकारी जुटानी पड़ रही थी।

    इस पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जब वहां पर मुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री मौजूद थे, तो फिर अधिकारियों की क्या आवश्यकता थी। हालांकि उनके साथ चीफ इंजीनियर मंडी, एनएचएआई के चीफ इंजीनियर व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

    सीवरेज योजना को प्राथमिकता पर किया जा रहा ठीक

    विक्रमादित्य सिंह ने जानकारी दी कि मंडी व धर्मपुर में सीवरेज योजनाएं बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। इन्हें प्राथमिकता पर बहाल किया जा रहा है। इस बात पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है कि सीवरेज के पानी से नदियों में बहने से कहीं बीमारी न फैल जाए। इसे देखते हुए रोजाना पानी की जांच की जा रही है, ताकि पानी के प्रदूषित होने के स्तर पर नजर रखी जा सके। क्योंकि मंडी से नदियों का पानी मंडी, हमीरपुर, नादौन व सुजानपुर क्षेत्रों में जाता है। वहां के लोगों में जल जनित बीमारी न फैले, इसके लिए विभाग प्राथमिकता से कार्य कर रहा है।

    सड़कों के संबंध में जानकारी

    • कालका-शिमला फोरलेन खुलने में दो दिन का समय लगेगा।
    • मंडी-पंडोह फोरलेन 6 मील के समीप बाधित है, इसे खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
    • सेब ढुलाई के लिए उच्च क्षमता का ड्रोन उपयोग करने पर चर्चा हो रही।
    • प्रदेश में 330 सडक़े बंद। शुक्रवार को 92 व शनिवार को बहाल की जाएगी 42 सडक़ें।

    खबरें और भी