यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Virbhadra Singh की पुण्यतिथि पर कांग्रेस मुख्यालय में दी गई श्रद्धांजलि, नहीं दिखा कोई मंत्री, ये नेता रहे मौजूद
Virbhadra Singh Death Anniversary शिमला कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा ने उन ...और पढ़ें

HighLights
- वीरभद्र सिंह को चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि |
- कांग्रेस अध्यक्ष ने योगदान को सराहा |
- प्राकृतिक आपदा से कार्यक्रम स्थगित |
राज्य ब्यूरो, शिमला। Virbhadra Singh Death Anniversary, पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में उन्हें याद करते हुए पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सहित कई नेता मौजूद रहे, लेकिन सरकार का कोई मंत्री नहीं दिखा। कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि आधुनिक हिमाचल के निर्माण में वीरभद्र सिंह का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़कों के निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में वीरभद्र सिंह का बहुत बड़ा योगदान रहा है।
उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह एक ऐसे जननायक थे जिन्हें प्रदेश के लोगों व प्रदेश की संस्कृति से बहुत प्यार था। वह हमेशा ही दिन-रात लोगों के दुखदर्द को दूर करने के लिए तत्पर रहते थे। यही वजह है कि अब जब उन्हें हमसे बिछड़े हुए चार साल हो गए हैं, आज भी लोग उनके कार्यों को याद करते हुए नम हो जाते हैं।
उन्होंने कहा कि हम सबको उनके दिखाए रास्ते का अनुसरण करते हुए प्रदेश के विकास, आपसी भाईचारे को मजबूत करते हुए आगे बढ़ना हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि हालीलाज के दरवाजे हमेशा जन सेवा के लिए खुले हैं और हमेशा खुले रहेंगे।
15 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित
प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के कारण भारी नुकसान हुआ है। 15 जुलाई को रिज मैदान पर स्थापित स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रदेश की स्थिति खराब है, ऐसे में यह कार्यक्रम करना सही नहीं है। इसलिए इसे स्थगित किया गया है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि बारिश, बादल फटने व बाढ़ से आई आपदा बहुत ही पीड़ादायक है। सबसे ज्यादा नुकसान मंडी जिला के सराज व करसोग क्षेत्र में हुआ है। सरकार युद्ध स्तर पर राहत कार्यो को कर रही है।
खबरें और भी
सराज का दौरा भी करेंगी प्रतिभा सिंह
उन्होंने कहा कि आपदा इतनी गंभीर है कि लाखों करोड़ों की चल व अचल संपत्ति को तो भारी नुकसान पहुंचा है साथ ही कई मानव जाने भी गई है। उन्होंने कहा कि अभी उन्होंने करसोग का ही दौरा किया है और जल्द ही वह सराज क्षेत्र का दौरा भी करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को फौरी तौर पर जो भी राहत सामग्री चाहिए, उसे उन्हें उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी।
ये रहे कार्यक्रम में मौजूद
ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर, शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा, वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, पूर्व विधायक आदर्श सूद, चिरंजीव लाल कश्यप, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, अमित नंदा, यशपाल तनाइक, विनीत गौतम, आनंद कौशल, मनोज कुमार, देवेंद्र बुशहरी, एसके सहगल, नगर निगम के पार्षद, पीसीसी के पूर्व पदाधिकारी, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।