Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नेताओं के लिए आयु सीमा को वीरभद्र सिंह ने नकारा

    By Munish DixitEdited By:
    Updated: Thu, 04 Aug 2016 11:26 PM (IST)

    नेताओं को आयु सीमा के दायरे में बांधने की बात को ह‍िमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री वीरभद्र स‍िंह ने नकार दिया है। उनका कहना है क‍ि जनसेवा के ल‍िए आयु की ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    राज्य ब्यूरो, शिमला: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने नेताओं के लिए आयु सीमा की शर्त को नकारा है। उन्होंने कहा कि जनसेवा के लिए आयु सीमा की शर्त नहीं हो सकती। जनसेवा के लिए नेताओं का सक्रिय होना जरूरी है।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल निर्माता थे डॉ. यशवंत सिंह परमार

    प्रदेश विधानसभा परिसर में डॉ. वाईएस परमार की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने एक सवाल के जबाव में कहा कि भाजपा की ओर से आयु सीमा की जो शर्त लगाई जा रही है वो उचित नहीं है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि यशवंत सिंह परमार युग पुरुष थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास के मामले में भेदभाव नहीं करती है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर के खिलाफ मामले अभी खत्म नहीं हुए है।

    हिमाचल प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्िलक करें: