Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल के इन 6 जिलों में आज होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 07:00 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा और चोटियों पर ताजा हिमपात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदियाँ उफान पर हैं, भूस्खलन से सड़कें बंद हैं और कई जिलों में ...और पढ़ें

    चोटियां पर हिमपात भारी वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त।

    चोटियां पर हिमपात भारी वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त।

    HighLights

    1. हिमाचल में भारी वर्षा और चोटियों पर ताजा हिमपात

    2. नदियां उफान पर, भूस्खलन से 120 सड़कें बंद

    3. मौसम विभाग ने 18 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में रोहतांग, शिंकुला और बारालाचा में ताजा हिमपात हुआ है। जबकि प्रदेश में बीते चाैबीस घंटों के दौरान भारी वर्षा के कारण नदियां उफान पर हैं और जनजीवन अस्त व्यस्त को गया है। शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर में भूस्खलन के कारण यातायात प्रभावित हुआ है।

    सोलन में एक दिन में सामान्य से 870, सिरमौर में 743 और शिमला 669 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। सोलन की गंभरपुर-सरली सड़क पर शुक्रवार सुबह चलती कार पर पत्थर गिरने से दो लोग घायल हो गए।

    दोनों कुनिहार अस्पताल में उपचाराधीन हैं। कार में पांच लोग सवार थे। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं उन्हें चोट नहीं आई है। ये सभी अर्की के रहने वाले हैं। सिरमौर के कालाअंब में भारी वर्षा से शहर के कई क्षेत्रों में पानी भर गया है। जिला की प्रमुख नदियों गिरि, बाता, जलाल, टोंस व यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गिरि नदी का जलस्तर बढ़ने से गिरि जटोन बांध के सभी 10 गेट खोल दिए हैं।

    शिमला के विकासनगर में भी रात को पहाड़ी से पत्थर गिरने से दो वाहनों को नुकसान पहुंचा है। टुटू में दो पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। बांधों का जलस्तर बड रहा है और लगातार निगरानी की जा रही है।

    प्रदेश में बीते चौबीस घंटों के दौरान नाहन में 310 मिलीमीटर के करीब वर्षा दर्ज की गई है जो 1963 के बाद चौबीस घंटों के दौरान जुलाई माह में सबसे अधिक बताई जा रही है। शुक्रवार को सातेन में 72, कुफरी में 46, मशोबरा व शिमला में 35 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

    खबरें और भी

    ताजा वर्षा के बाद से 120 के करीब संपर्क मार्ग बंद बताए जा रहे हैं। जिन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार को प्रदेश के छह जिलों कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन और सिरमौर में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है।

    मानसून की सक्रियता 18 जुलाई तक रहने का अनुमान लगाया है। इस दौरान भारी से भारी वर्षा की संभावना जताई है। केंद्र ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

    लोगों को नदी-नालों के आसपास न जाने व अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। प्रदेश में दिन के तापमान में कुल्लू के भुंतर में 4.4 डिग्री की गिरावट आई है। जबकि बाकी स्थानों पर ऐ से दो डिग्री की गिरावट आई है। दो दिनों से भारी वर्षा हो रही है।