विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Tourism: खराब हवा से राहत पाने के लिए पहाड़ों की ओर चले लोग, हिमाचल में बढ़ी टूरिस्टों की संख्या

Published: Mon, 18 Nov 2024 08:34 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश में पर्यटन कारोबार को पंख लगने लगे हैं। मैदानी इलाकों में खराब वायु गुणवत्ता से राहत पाने के ...और पढ़ें

हिमाचल में बढ़ने लगी टूरिस्टों की भीड़ (फाइल फोटो)
हिमाचल में बढ़ने लगी टूरिस्टों की भीड़ (फाइल फोटो)

HighLights

  1. हिमाचल में बीते सप्ताह की अपेक्षा से 10 से 15 प्रतिशत बढ़े पर्यटक
  2. ग्रामीण क्षेत्रों में होम स्टे व बी एंड बी में ठहरना पसंद कर रहे पर्यटक

यादवेन्द्र शर्मा, शिमला। देश के मैदानी क्षेत्रों में इन दिनों वायु की गुणवत्ता का स्तर खराब है, ऐसे में राहत के लिए पर्यटक पहाड़ों पर सैर के लिए पहुंच रहे हैं। मैदानी क्षेत्रों में अधिकतर जगह वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से 400 तक पहुंच गया है जो स्वास्थ्य के लिए खराब है। पहाडों पर वायु की गुणवत्ता शुद्ध और संतोषजनक है।

टूरिस्ट प्लेस की हवा शुद्ध और संतोषजनक

हिमाचल में बीते सप्ताह की अपेक्षा पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है। होटलों में ऑक्यूपेंसी 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ी है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पर्यटन कारोबार को पंख लगेंगे और पर्यटन कारोबार बढ़ेगा। हिमाचल के सभी पर्यटन स्थलों पर वायु शुद्ध और संतोषजनक है। हालांकि औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में वायु गुणवत्ता खराब है।

कई राज्यों से पहुंच रहे हैं पर्यटक

पर्यटक पर्यटन स्थलों पर आते हैं, जिसमें बद्दी शामिल नहीं है। बद्दी को छोड़ शेष स्थानों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 35 से 118 के बीच है जो निर्धारित मापदंड के आधार पर अच्छा और संतोषजनक है। प्रदेश में बीते सप्ताह होटलों में 40 से 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी थी जो बढ़कर शिमला में 55 से 60 और मनाली में 60 से 65 प्रतिशत तक दर्ज की गई है।

प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों में इन दिनों राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली, पंजाब व हरियाणा आदि राज्यों के पर्यटक पहुंच रहे हैं। पर्यटक बड़े होटल के अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा ठहरना पसंद कर रहा है। ऐसे में होम स्टे और बेड एवं ब्रेकफास्ट (बी एंड बी) में अधिक पर्यटक देखे जा रहे हैं।

5500 होटल व 900 होम स्टे पंजीकृत

हिमाचल में करीब 5500 होटल व 900 होम स्टे पंजीकृत हैं। इसके अतिरिक्त बिना पंजीकरण के भी काफी तादाद में होटल चल रहे हैं। पर्यटक शहरों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में रहना अधिक पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- ब्यास नदी के ऊपर झूले में फंस गई थी महिला, पीड़ा देख अपनी जान खतरे में डाल चला गया जांबाज, हर तरफ बहादुरी की चर्चा

हिमाचल में वायु गुणवत्ता सूचकांक

शहर एक्यूआई
शिमला 45
धर्मशाला 71
मनाली 27
सुंदरनगर 40
ऊना 92
परवाणू 118
पांवटा साहिब 111
कालाअंब 109
बद्दी 319
नालागढ़ 134

मनाली में पहुंचे ढाई हजार पर्यटक वाहन

मनाली में साप्ताहंत ढाई हजार पर्यटक वाहन पहुंचे। होटलों में ऑक्यूपेंसी 60 प्रतिशत तक पहुंच गई है। मनाली सहित आसपास के सभी पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की चहलकदमी बढ़ी हुई है।

यह भी पढ़ें- बारिश नहीं होने से शिमला में फिर से सूखे जैसे हालात, किसानों की बढ़ी चिंता; बागवान भी परेशान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।