Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हिमाचल में बढ़ेगी ठंड, पहाड़ों पर बर्फबारी तो मैदानी क्षेत्रों में होगी बारिश; चार दिन बाद सक्रिय होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Thu, 07 Dec 2023 09:11 AM (IST)

    Himachal Weather Today दो दिन से धूप निकलने के कारण हिमाचल प्रदेश में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभा ...और पढ़ें

    हिमाचल में बढ़ेगी ठंड, पहाड़ों पर बर्फबारी तो मैदानी क्षेत्रों में होगी बारिश
    हिमाचल में बढ़ेगी ठंड, पहाड़ों पर बर्फबारी तो मैदानी क्षेत्रों में होगी बारिश

    HighLights

    1. पहाड़ों पर बर्फबारी तो मैदानी क्षेत्रों में होगी बारिश
    2. 11 दिसंबर से होगा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
    3. हिमाचल में बढ़ेगी ठंड

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather Today: दो दिन से धूप निकलने के कारण हिमाचल प्रदेश में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

    कुल्लू के सेऊबाग में नौ डिग्री तक अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक का अंतर आया है। कुछ स्थानों पर वृद्धि और कुछ पर गिरावट दर्ज की गई है।

    11 दिसंबर से सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ

    इन दिनों केलंग, कल्पा, समदो व कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान जमावबिंदु से नीचे दर्ज किया जा रहा है। सिरमौर के धैलाकुआं में न्यूनतम तापमान में 2.9 डिग्री व नारकंडा में 2.8 डिग्री वृद्धि दर्ज की गई है।

    मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमाने के अनुसार 11 दिसंबर से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा इसके कारण प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी (snowfall in Himachal) व निचले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई गई है।

    चार दिन तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

    पश्चिमी विक्षोभ का असर चार दिनों तक रहने का अनुमान है। दो दिनों से लगातार खिल रही धूप के कारण अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

    खबरें और भी

    हालांकि कुल्लू के सेओबाग में 9 डिग्री तक अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक का अंतर आया है। कुछ स्थनों पर वृद्धि और कुछ स्थानों पर गिरावट दर्ज की गई है।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल में बर्फबारी के बाद खिली धूप: ठंड से मिली राहत, रोहतांग ​​​​​​​और दारचा हाईवे बहाल; 5 दिन तक साफ रहेगा मौसम

    दारचा से आगे नहीं जा सकते पर्यटक

    न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट सिरमौर में धैलाकुआं में 2.9 डिग्री की जबकि नारकंडा में 2.8 डिग्री की सबसे अधिक न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। लाहुल घाटी के पर्यटन स्थल जिस्पा व दारचा पर्यटकों के लिए खुल गए हैं। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने इन पर्यटन स्थलों तक सड़कों से बर्फ साफ कर दी है।

    पर्यटकों को दारचा से आगे जाने की अनुमति नहीं रहेगी। अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल में लाहुल-स्पीति पुलिस ने अतिरिक्त जवान तैनात कर यातायात व्यवस्था सही कर दी है। वहीं, प्रदेश में मंगलवार को धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो से छह डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

    यह भी पढ़ें- Himachal Pradesh Weather: हिमपात और बारिश के बाद बढ़ी ठिठुरन, गेहूं किसानों की हुई बल्ले-बल्ले, लाहुल घाटी से कटा संपर्क