Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Weather News: आंधी-ओलावृष्टि से गेहूं और सेब को नुकसान, अगले तीन दिन ऐसा रहेगा प्रदेश का मौसम

    Updated: Sun, 21 Apr 2024 08:37 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के ऊंची पहाड़ियों पर इस समय बर्फबारी हो रही है तो वहीं निचले इलाकों में बारिश हो रही है। आंधी-ओलावृष्टि और वर्षा के कारण मैदानी क्षेत्रो ...और पढ़ें

    Himachal Weather Update: आंधी-ओलावृष्टि से गेहूं और सेब को नुकसान। फाइल फोटो
    Himachal Weather Update: आंधी-ओलावृष्टि से गेहूं और सेब को नुकसान। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक आंधी और ओलावृष्टि के साथ वर्षा हुई। केलंग सहित ऊंची चोटियों पर तीन इंच हिमपात हुआ है और न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया है। आंधी-ओलावृष्टि व वर्षा के कारण मैदानी क्षेत्रों में गेहूं की फसल व सेब के पौधों में आए फूलों को नुकसान हुआ है।

    न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि बिलासपुर व पांवटा साहिब में तीन और चार डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में एक से सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

    सबसे अधिक गिरावट कल्पा में 7.1, रिकांगपिओ में 6.8, जबकि अन्य स्थानों पर एक से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान सामान्य से एक से छह डिग्री तक कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 21 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर रहने से कुछ ही स्थानों पर वर्षा की संभावना है।

    यह भी पढ़ें: 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिन में...' भ्रष्टाचार में डूबी हुई कांग्रेस दूसरों पर उछाल रही कीचड़: अनुराग ठाकुर

    अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहेगा। 22 व 23 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होगा। ऐसे में आंधी व वर्षा के साथ ओलावृष्टि होने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: 'पीएम मोदी और मेरे नाम से कांप रही है कांग्रेस', कंगना रनौत बोलीं- बेटियों पर सवाल उठाने वालों को वोट न दें

    खबरें और भी