Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Tejas Crash: विंग कमांडर नमांश को पत्नी ने सेल्यूट कर दी विदाई, ...अंतिम क्षण में आंसू नहीं रोक पाई अफशां, माता-पिता बेसुध

    By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 23 Nov 2025 04:27 PM (IST)

    दुबई में तेजस विमान हादसे में शहीद हुए विंग कमांडर नमांश स्याल का पार्थिव शरीर हिमाचल पहुंचा। पत्नी अफशां ने सैन्य वर्दी में उन्हें अंतिम विदाई दी। का ...और पढ़ें

    बलिदानी नमांश स्याल की पत्नी अफशां वर्दी पहने विंग कमांडर पत्नी को अंतिम विदाई देती हुईं व बिलखते पिता।

    बलिदानी नमांश स्याल की पत्नी अफशां वर्दी पहने विंग कमांडर पत्नी को अंतिम विदाई देती हुईं व बिलखते पिता।

    HighLights

    1. विंग कमांडर नमांश स्याल का अंतिम संस्कार

    2. पत्नी अफशां ने दी भावुक विदाई

    3. सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

    जागरण टीम, धर्मशाला।  दुबई में शुक्रवार को एयर शो के दौरान तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से बलिदान हुए पायलट विंग कमांडर नमांश स्याल की पार्थिव देह रविवार को विशेष विमान से हिमाचल में उनके पैतृक गांव पहुंची। घर में श्रद्धांजलि देने के बाद उनका सैन्य सम्मान के अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

    कांगड़ा एयरपोर्ट पर उनकी पत्नी विंग कमांडर अफशां एयरफोर्स की वर्दी में पति की पार्थिव देह के साथ पहुंची। अफशां ने पति को घर में सेल्यूट कर अंतिम विदाई दी। वायुसेना अफसर अफशां ने काफी देर तक खुद का हौसला टूटने नहीं दिया, लेकिन अंतिम विदाई के वक्त वह भी अपने आंसू नहीं रोक पाई।

    उनकी सात वर्षीय बेटी भी साथ में थी। मासूम गुमशुम थी, वह समझ नहीं पा रही कि यह क्या हो रहा है। मां वीना देवी जवान बेटे के जाने से बेसुध थीं, पिता जगन्नाथ भी आंसू नहीं रोक पाए। 

    उनके पैतृक गांव पटियालकड़ में करीब दो घंटे पार्थिव देह को रखने के बाद मोक्षधाम में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

    Dubai Tejas Crash

    कोयंबटूर से कांगड़ा एयरपोर्ट पर पहुंचे नमांश स्याल के पिता जगन्नाथ, जो बेटे से बिछड़ने पर आंसू नहीं रोक पाए। 

    चचेरे भाई ने दी मुखाग्नि

    नमांश स्याल की चिता को मुखाग्नि उनके चचेरे भाई ने दी। नमांश का कोई सगा भाई नहीं है। उनकी इकलौती बेटी है। 

    नमांश की सात साल की बेटी थी दादा-दादी के पास

    नमांश स्याल के ताया जोगिंद्र स्याल बताया कि इन दिनों नमांश की पोस्टिंग कोयंबटूर के सैलूर में थी। उनकी पत्नी अफशां एयरफोर्स में पायलट हैं और इन दिनों कोलकाता में प्रशिक्षण पर थीं। उनकी सात वर्षीय बेटी की देखभाल के लिए नमांश के माता-पिता सैलूर में ही थे।

     

    Wing Commandar Afshan

     

    कोयंबटूर से विशेष विमान में लाई गई पार्थिव देह

    जोगिंद्र स्याल ने बताया कि रविवार को करीब नौ बजे कोयंबटूर से एयरफोर्स के विशेष विमान में नमांश की पार्थिव देह को लाया गया। इसके बाद दिल्ली से गगल एयरपोर्ट के लिए उड़ान हुई। 

    खबरें और भी

    हिमाचल सरकार के मंत्री गोमा ने दी श्रद्धांजलि

    हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से खेल एवं आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, नगरोटा बगवां से विधायक कैबिनेट रैंक रघुवीर सिंह बाली, शाहपुर से विधायक केवल पठानिया ने बलिदानी को श्रद्धांजलि दी। प्रशासन से उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी व सैकड़ों लोग भी अंतिम यात्रा में पहुंचे।

    यह भी पढ़ें: Dubai Tejas Crash: सैनिक स्कूल सुजानपुर के 21वें बैच के होनहार कैडेट रहे थे नमांश स्याल, सुबह प्रार्थना सभा के बजाय हुई शोक सभा

    सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार

    बलिदानी नमांश स्याल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस व प्रशासन की ओर से इसकी तैयारी की गई थी। 

    यह भी पढ़ें: विंग कमांडर नमांश के घर मातम, माता-पिता बेटे की पार्थिव देह के साथ ही आएंगे हिमाचल; ताया ने बताया कब होगा अंतिम संस्कार