Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Weather Today: गुलाबी सर्दी की ओर बढ़ा हिमाचल, इस बार 5 महीने तक रहेगी प्रदेश में ठंड; बर्फ से ढके पहाड़

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Thu, 19 Oct 2023 08:13 AM (GMT+05:30)

    Himachal Weather Today हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है जिससे सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस बार सर्दियो ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश में इस बार पांच महीने तक सर्दी होगी।
    हिमाचल प्रदेश में इस बार पांच महीने तक सर्दी होगी।

    HighLights

    1. हिमाचल प्रदेश में इस बार पांच महीने तक सर्दी होगी।
    2. दो दशक बाद प्रदेश में सर्दियां अक्टूबर में शुरू हो रही है।
    3. प्रदेश के 12 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया
    4. ऊना एकमात्र शहर जहां पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रहा

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather Today: हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है, जिससे सर्दी बढ़ गई है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

    वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस बार सर्दियों का सीजन (Winter Season in Himachal)  5 महीने तक लंबा चलने की संभावना व्यक्त की जा रही है। अक्टूबर महीने में कई वर्षों बाद सुबह-शाम इतनी ज्यादा ठंड बढ़ गई है, जो की दो दशक पहले देखी जाती थी।

    पर्यटकों के लिए खुला रोहतांग दर्रा

    सीमा सड़क संगठन ने बारालाचा दर्रा बहाल कर दिया है। धूप खिलते ही रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए खोल दिया गया था। वहीं, हिमपात के बाद मनाली-लेह मार्ग पर यात्रा करना सुरक्षित नहीं।

    प्रशासन ने पर्यटकों को संभलकर यात्रा करने की सलाह दी। मनाली से लेह के लिए 40 वाहन रवाना हुए। सुबह आठ से 11 बजे तक मनाली से लेह की ओर 11 से दो बजे तक लेह से मनाली वाहन भेजने का समय तय किया गया।

    हिमाचल में आज साफ रहेगा मौसम

    प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बुधवार को मौसम साफ रहा। वहीं, आज भी प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और ऊचे पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, लगभग एक सप्ताह तक बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी और ठंड से राहत मिलेगी। हिमपात व वर्षा से दो दिन में अधिकतम तापमान में 14 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है।

    तीन बाद होगी बारिश

    मौसम विभाग ने 22 अक्टूबर से प्रदेश के सभी क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। 23 अक्टूबर को निचले मैदानी स्थानों को छोड़ दें तो शेष स्थानों पर वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है।

    खबरें और भी

    गुलाबी सर्दी की ओर बढ़ता हिमाचल

    प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में हिमपात होने के कारण सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। लेकिन निचले व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गुलाबी सर्दी शुरु हो चुकी है। सूरज निकलने और सूरज ढलने के बाद तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो रही है।

    ऐसे में सर्दियों में पहने जाने वाले गर्म कपड़े निकल गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार सर्दियां पांच माह की होंगी, यानि दो दशक बाद प्रदेश में सर्दियां अक्टूबर में शुरू हो रही हैं और ऐसे में फरवरी माह तक चलने की संभावना बनी रहेगी।

    यह भी पढ़ें- Himachal Weather Update: बारिश और बर्फबारी से ठिठुरा हिमाचल...अब मिलेगी राहत, सात दिन तक साफ रहेगा मौसम

    12 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे

    प्रदेश के 12 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। इन शहरों में शिमला, सुंदरनगर, भुंतर, कल्पा, केलंग, पालमपुर, सोलन, मनाली, कांगड़ा, मंडी, चंबा, डलहौजी, कुफरी शामिल हैं। ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर शहरों को छोड़ दें तो राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में सर्दी ने दस्तक दे दी है। कई वर्षों बाद ऐसा हुआ कि अक्टूबर माह के दौरान ऊना शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

    यह भी पढ़ें- Himachal Weather: हिमपात और बारिश से बढ़ी ठंड, कई जगह बाधित रही बिजली, आज भी ऐसा रहेगा हाल