Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    केंद्र सरकार ने हिमाचल को दिए 42 हजार करोड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग, विकसित भारत संकल्प यात्रा के नाहन पहुंचने पर बोले डॉ. बिंदल

    Updated: Wed, 10 Jan 2024 04:10 PM (IST)

    केंद्र सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा नाहन पहुंची। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान काफी संख्या में ...और पढ़ें

    केंद्र सरकार ने हिमाचल को दिए 42 हजार करोड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग
    केंद्र सरकार ने हिमाचल को दिए 42 हजार करोड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग

    जागरण संवाददाता, नाहन। केंद्र सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा नाहन पहुंची। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचकर केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को लगातार केंद्र की तरफ से मदद मिलती रही है।

    केंद्र सरकार ने बड़ी टनलस प्रदेश को दी है, जिसमें रोहतांग टनल मुख्य रूप से शामिल है। 

    42 हजार करोड़ के राजमार्ग केंद्र ने दिए 

    उन्होंने यह भी कहा कि करीब 42 हजार करोड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग प्रदेश को केंद्र की तरफ से मिले हैं। वहीं उन्होंने कहा कि आपदा के बीच हिमाचल को केंद्र सरकार की तरफ से बड़ी मदद मिली है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भी रखा। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, नगर परिषद नाहन की अध्यक्ष श्यामा पुंडीर, नगर परिषद के उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर आदि मौजूद रहे।