Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fire in Sirmaur: कालाअंब की प्लाई बोर्ड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों सामान जलकर हुआ राख; मौके पर तैनात दमकल टीम

    Updated: Fri, 16 Feb 2024 09:49 PM (IST)

    Fire in Sirmaur हिमाचल के सिरमौर में कालाअंब की प्‍लाई बोर्ड फैक्‍ट्री में भीषण आग लगनी की घटना सामने आई है। तेल में लगी आग बड़ी तेजी से फैक्ट्री में ...और पढ़ें

    कालाअंब की प्लाई बोर्ड फैक्ट्री में लगी भीषण आग
    कालाअंब की प्लाई बोर्ड फैक्ट्री में लगी भीषण आग

    जागरण संवाददाता, नाहन। Fire in Sirmaur: जिला सिरमौर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक प्लाई बोर्ड बनाने वाली मेट्रो डेकोरेटिव फैक्ट्री में आग लग जाने से लाखों का नुकसान हो गया है। मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना देर शाम की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में उसे समय छुट्टी का समय था। जबकि अगली शिफ्ट की तैयारी हो रही थी। इसी दौरान फैक्ट्री के एक मशीन से ऑयल लीक हो गया, इसी दौरान ऑयल चैंबर ने अचानक आग पकड़ ली।

    बड़ी तेजी से जलने लगा लुब्रिकेशन ऑयल

    यह लुब्रिकेशन ऑयल था, जो की बड़ी तेजी से जलने लगा। तेल में लगी आग बड़ी तेजी से फैक्ट्री में फैल गई। जिसकी चपेट में काफी बड़ा एरिया आ गया था। आग लगने की घटना की जानकारी फैक्ट्री प्रबंधन के द्वारा कालाअंब फायर स्टेशन को दी गई। आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही कार्यवाहक फायर स्टेशन प्रभारी प्रदीप ठाकुर और लीडिंग फायरमैन राजेश अपनी पूरी टीम के साथ फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंच गए थे।

    यह भी पढ़ें: Kinnaur: चौथे दिन भी नहीं मिला तमिलनाडु का लापता व्यक्ति, 4 फरवरी को सतलुज नदी में गिरा था

    मौके पर पहुंची रेस्‍क्‍यू टीम

    साथ ही नाहन फायर ऑफिस को भी सूचित कर दिया था। भीषण आगजनी की घटना की जानकारी मिलते ही नाहन से भी दो फायर टेंडर कालाअंब के लिए रवाना हो गए थे। रेस्क्यू टीम खबर लिखे जाने तक भी मौके पर ही डटी हुई थी। बरहाल इस भीषण आग लगने की घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। फैक्ट्री के महाप्रबंधक डीएन सिंह ने बताया कि ऑयल चैंबर में अचानक हुई लीकेज से निकले तेल के आग पकड़ लेने से यह घटना हुई है।

    यह भी पढ़ें: Sirmaur: कालाअंब के दवा उद्योग में ED की रेड, इनोवा गाड़ी में पहुंची चंडीगढ़ टीम; करोड़ों रुपयों के लेनदेन से जुड़ा है मामला

    उन्होंने बताया कि फिलहाल कितना नुकसान हुआ है इसके बारे में जांच करने के बाद ही पता चल पाएगा। प्राथमिक जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में हुई इस भीषण आगजनी की घटना से लाखों के नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है। कार्यवाहक फायर स्टेशन प्रभारी प्रदीप ठाकुर और लीड फायरमैन राजेश ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल आग पर काबू कर लिया गया है।

    खबरें और भी