विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुर्जरों की हाटीयों को दो टूक...ST आरक्षण के लिए सरकार पर न बनाएं अनावश्यक दबाव; आरक्षण मिला तो करेंगे विरोध

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Updated: Tue, 07 Nov 2023 10:24 AM (IST)

सिरमौर गुर्जर कल्याण परिषद के अध्यक्ष राजकुमार पोसवाल तथा महासचिव सोमनाथ भाटिया ने कहा की हाटी समुदाय के लोग प्रदेश सरकार पर एसटी आरक्षण को लेकर अनावश ...और पढ़ें

गुर्जरों की हाटीयों को दो टूक...ST आरक्षण के लिए सरकार पर न बनाएं अनावश्यक दबाव
गुर्जरों की हाटीयों को दो टूक...ST आरक्षण के लिए सरकार पर न बनाएं अनावश्यक दबाव

HighLights

  1. एसटी आरक्षण को लेकर अनावश्यक दबाव न बनाएं सरकार पर
  2. अपने हक बचाने के लिए सड़कों पर उतरेगा गुर्जर समुदाय
  3. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल को चेताया गुर्जरों की अनदेखी पड़ेगी भारी

जागरण संवाददाता, नाहन। Himachal News: गुर्जरों का इतिहास 1200 वर्ष पुराना है। गुर्जर अपने हक के लिए सड़कों पर भी उतरेंगे। यह बात नाहन विधानसभा क्षेत्र के कालाअंब में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही गई है।

जिला सिरमौर गुर्जर कल्याण परिषद के अध्यक्ष राजकुमार पोसवाल तथा महासचिव सोमनाथ भाटिया ने कहा की हाटी समुदाय के लोग प्रदेश सरकार पर एसटी आरक्षण को लेकर अनावश्यक दबाव ना बनाएं।

अपने हक के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं गुर्जर

हाटी समुदाय के लोग गुर्जर समुदाय के बारे में जो बयान बाजी कर रहे हैं, वह उसे बंद करे। सोमनाथ भाटिया ने कहा कि गुज्जरों ने अंग्रेजों के नाक में दम कर दिया था। अपने हक के लिए गुर्जर किसी भी हद तक जा सकते हैं।

अगर उन्हें आंदोलन ही करना पड़ा, तो अब नाहन विधानसभा क्षेत्र में ही नहीं। बल्कि प्रदेश के 35 विधानसभा क्षेत्र में जहां पर गुर्जर रहते हैं, आंदोलन किए जाएंगे।

डॉक्टर राजीव बिंदल पर बरसे सोमनाथ भाटिया

सोमनाथ भाटिया ने कहा कि गुर्जरों ने डॉक्टर राजीव बिंदल को सर माथे रखकर दो बार विधायक बनाया। मगर अब वह गुर्जरों के बारे में एक शब्द भी नहीं बोल रहे हैं। वह हाटी आरक्षण को जल्द लागू करवाने की मांग केंद्र व प्रदेश सरकार से कर रहे हैं।

सोमनाथ भाटिया ने कहा कि डॉ राजीव बिंदल को शिलाई तथा श्री रेणुकाजी के लोगों ने वोट नहीं देने हैं, उन्हें नाहन विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने वोट देने हैं। इसलिए वह नाहन के लोगों के बारे में तथा गुर्जर समुदाय के बारे में भी कुछ कहें। न

नहीं तो उन्हें 2022 विस की तरह आगामी लोकसभा तथा भविष्य के विधानसभा चुनाव में गुर्जरों की अनदेखी का खामियाजा भुगतना होगा।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव सिर पर...एक साल बीतने के बाद भी विधानसभा चुनाव की पेमेंट बकाया, कर्मचारियों की एक करोड़ से अधिक राशि लंबित

हाटियों को दिया आरक्षण तो गुर्जर करेंगे विरोध

राजकुमार पोसवाल ने बताया कि हाटीयों को क्या संविधान पर भरोसा नहीं है, हाईकोर्ट पर भरोसा नहीं है। जो वह लगातार प्रदेश सरकार पर एसटी आरक्षण को लागू करने के लिए दबाव बना रहे हैं।

प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुसूचित जनजाति की पिटीशन पर केंद्र तथा प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर दिया है। प्रदेश सरकार ने हाटी एसटी आरक्षण को केंद्र सरकार को इसलिए लौटाया की, माननीय राष्ट्रपति तथा अंडर सेक्रेटरी के द्वारा जो नोटिफिकेशन भेजी गई है, उसमें अलग-अलग जानकारी है।

गुर्जरों ने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर प्रदेश सरकार हाटीयों को एसटी आरक्षण देती है, तो वह इसके खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे। इस पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष चौधरी, उपाध्यक्ष सुभाष कुमार, सदस्य सुखबीर सिंह भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- 'केंद्र ने आपदा के समय हिमाचल के साथ किया सौतेला व्यवहार', BJP पर बरसे हर्षवर्धन; डिग्री कॉलेज भवन का किया भूमि पूजन