Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल निकाय चुनाव परिणाम: नाहन नगर परिषद पर भाजपा की जीत की हैट्रिक, 13 वार्डों में से 7 पर कब्जा

    Updated: Sun, 17 May 2026 08:49 PM (IST)

    नाहन नगर परिषद चुनाव में भाजपा ने 13 में से 7 वार्ड जीतकर जीत की हैट्रिक लगाई है। कांग्रेस ने भी 6 वार्डों में जीत दर्ज की, जिसमें विभिन्न वार्डों से ...और पढ़ें

    नाहन नगर परिषद पर भाजपा की जीत की हैट्रिक। फोटो जागरण

    नाहन नगर परिषद पर भाजपा की जीत की हैट्रिक। फोटो जागरण

    HighLights

    1. भाजपा ने नाहन नगर परिषद चुनाव में हैट्रिक जीत दर्ज की।

    2. कुल 13 वार्डों में से भाजपा ने 7 वार्ड जीते।

    3. कांग्रेस ने 6 वार्डों पर जीत हासिल कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

    राजन पुंडीर, नाहन (सिरमौर)। कोलकता के बाद देश की दूसरी सबसे पुरानी नगर परिषद नाहन पर रविवार को हुए चुनाव में भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाई। भारतीय जनता पार्टी ने 13 वार्डों में से 7 वार्ड जीतकर अपने दबदबे को कायम रखा।

    जीतने वालों भाजपा प्रत्याशियों में वार्ड नंबर 4 से पूजा तोमर, वार्ड नंबर 5 से सीमा अत्री, वार्ड नंबर 8 से संजय चौहान, वार्ड नंबर 9 से कौशल्या देवी, वार्ड नंबर 11 से संध्या अग्रवाल, वार्ड नंबर 12 से प्रदीप कुमार तथा वार्ड नंबर 13 से संजना कौर है।

    वहीं, कांग्रेस के जीतने वालों में प्रत्याशी वार्ड नंबर एक से कपिल गर्ग, वार्ड नंबर 2 नरेंद्र तोमर, वार्ड नंबर तीन उपमा धीमान, वार्ड नंबर 6 योगेश गुप्ता, वार्ड नंबर 7 राकेश कुमार व वार्ड नंबर 10 वसीम खान शामिल है। वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस प्रत्याशी कपिल गर्ग को 772 वोट, भाजपा के शुभम सैनी को 492 वोट, निर्दलीय नमन बर्मन को 20 वोट व नोटा को 8 वोट पड़े।

    वार्ड नंबर 2 कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र तोमर 758, वोट भाजपा के मनीष 718 वोट व नोटा को 11 वोट पड़े। वार्ड नंबर 3 कांग्रेस की उपमा धीमान 721 वोट, भाजपा की आशा भारद्वाज 423 वोट, निर्दलीय लीला को 62 वोट व नोटा को 13 वोट पड़े। वार्ड नंबर 4 भाजपा की पूजा तोमर 475 वोट, कांग्रेस की श्रद्धा शर्मा 225 वोट व नोटा को 6 वोट पड़े।

    खबरें और भी

    वार्ड नंबर 5 भाजपा की सीमा अत्री को 846 वोट, कांग्रेस की समीना खान 266 वोट व नोटा को 9 वोट पड़े। वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस के योगेश गुप्ता को 478 वोट, भाजपा की अर्पिता को 166 वोट व नोटा को 4 वोट पड़े। वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस के प्रत्याशी राकेश कुमार को 557 वोट, भाजपा के अभिषेक चौधरी को 319 व नोटा को 10 वोट पड़े।

    वार्ड नंबर 8 से भाजपा के संजय चौहान को 590 वोट, कांग्रेस के वीरेंद्र पासी 281 वोट तथा नोट को 8 वोट पड़े। वार्ड नंबर 9 भाजपा की कौशल्या देवी 475 वोट, कांग्रेस की कुसुम देवी 380 वोट व नोटा को 11 वोट पड़े।

    वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस के वसीम खान 511 वोट, भाजपा के संजय कुमार 306 वोट व नोटा को 16 वोट पड़े। वार्ड नंबर 11 से भाजपा की संध्या अग्रवाल को 502 वोट, कांग्रेस की हरप्रीत कौर को 352 वोट व नोटा को 13 वोट पड़े।

    वार्ड नंबर 12 से भाजपा के प्रदीप कुमार को 650 वोट, कांग्रेस के राकेश कुमार को 534 वोट, नरेश को 23 वोट, विनीत को 116 वोट तथा नोटा को 7 वोट पड़े। वार्ड नंबर 13 भाजपा की संजना कौर को 537 वोट, कांग्रेस की सर्वजीत कौर को 456 वोट, ज्योति को 268 वोट तथा नोटा को 8 वोट पड़े।