Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: नाहन में Dengue के 15 नए मामले आए सामने, Scrub Typhus के भी तीन केस दर्ज किए गए

    By Jagran NewsEdited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Tue, 26 Sep 2023 10:28 AM (IST)

    हिमाचल के जिला सिरमौर में सोमवार को डेंगू के 15 नये मामले सामने आए हैं और इसके बाद जिले में डेंगू का आंकड़ा 282 पहुंच चुका है। इसके अलावा सोमवार को भी ...और पढ़ें

    नाहन में Dengue के 15 नए मामले आए सामने (फाइल फोटो)
    नाहन में Dengue के 15 नए मामले आए सामने (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. हिमाचल के नाहन जिले में डेंगू के आए 15 नए मामले सामने
    2. स्क्रब टायफय के तीन मामले सामने आए
    3. जिले में डेंगू का आंकड़ा 282 पहुंच चुका है

    नाहन, जागरण संवाददाता। Himachal Dengue News हिमाचल के जिला सिरमौर में सोमवार को डेंगू के 15 (15 New Dengue Case) नये मामले सामने आए हैं। जिले में डेंगू का आंकड़ा 282 पहुंच चुका है। वहीं स्क्रब टायफस के भी सोमवार को तीन मामले सामने आए हैं। जिले में लागतार डेंगू और स्क्रब टायफस (Dengue & Scrub Typhus) के मामले ने बढ़ रहे है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू से निपटने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे है।

    डेंगू से निपटने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे

    जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में दवाई की खेप पहुंचाई गई है। वहीं लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की जा रही है। नगर परिषद नाहन की ओर से शहर में डेंगू से निपटने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे है। सोमवार को वार्ड नंबर 4 और 5 में फॉगिंग करवाई गई। सैनेटरी इंस्पैक्टर सुलेमान खान ने बताया कि शहर के अमरपुर मोहल्ला और हाउसिंग बोर्ड आदि क्षेत्रों में फॉगिंग करवाई गई। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया गया।

    जिला सिरमौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ये कहा

    उधर जिला सिरमौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि सोमवार को जिले में डेंगू के 15 और स्क्रब टायफय के तीन मामले सामने आए हैं। सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में डेंगू और स्क्रब टायफस का इलाज उपलब्ध है। इसके अलावा लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग करने की प्रक्रिया चलाई गई है।

    ये भी पढ़ें:- युवती की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, युवक ने बुरी तरह पीटा; जानें किया है मामला?

    खबरें और भी