Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल: सोलन के बाद सिरमौर में भीषण अग्निकांड, मकान में जिंदा जल गए 6 लोग; 4 प्वाइंट में समझें कैसे जानलेवा बन रही आग

    By Rajesh SharmaEdited By: Rajesh Sharma
    Updated: Thu, 15 Jan 2026 11:57 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक भीषण अग्निकांड में घर के अंदर सो रहे छह लोग जिंदा जल गए। यह तीन दिनों के भीतर राज्य में दूसरी बड़ी घटना है, इससे प ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश में तीन दिन में दूसरा बड़ा अग्निकांड हो गया है। जागरण आर्काइव

    हिमाचल प्रदेश में तीन दिन में दूसरा बड़ा अग्निकांड हो गया है। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. सिरमौर में भीषण आग से छह लोग जिंदा जले।

    2. हिमाचल में तीन दिन में यह दूसरा बड़ा अग्निकांड।

    3. अंगीठी, लकड़ी के घर, शॉर्ट सर्किट आग के कारण।

    डिजिटल डेस्क, सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में तीन दिन के भीतर दूसरा बड़ा अग्निकांड हुआ है। सोलन में अर्की के बाद सिरमौर जिले के तलंगाना गांव में हुए अग्निकांड ने झकझोर दिया है। घर के अंदर सो रहे छह लोग जिंदा जल गए। उन्हें जान बचाने के लिए बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिल पाया और घर के साथ ही सुलग गए।

    सोलन के अर्की बाजार में तीन दिन पहले हुए अग्निकांड में तीन मकान जल गए थे, इस भीषण हादसे में 10 लोग जिंदा जल गए। इनमें से कइयों के अवशेष अब तक नहीं मिल पाए हैं। अभी अर्की के हादसे से उबरे ही नहीं थे कि अब सिरमौर के भीषण अग्निकांड ने झकझोर दिया है।

    आखिर क्यों हो रहे हादसे

    • हिमाचल प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस कारण लोग अकसर एक गलती कर देते हैं, जो उनकी जान पर भारी पड़ रही है। लोग ठंड से बचने के लिए अंगीठी में आग जलाकर ही सो जाते हैं, जो आग लगने का बड़ा कारण है। 
    • हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतर लकड़ी के बने होते हैं, जो तुरंत आग पकड़ लेते हैं। लकड़ी पर किया पॉलिश तेजी से आग पकड़ता है, जिसे काबू करना मुश्किल हो जाता है। 
    • सर्दी के दिनों में हीटर का प्रयोग ज्यादा होने से अक्सर बिजली का लोड बढ़ जाता है, जिस कारण कई बार शॉर्ट सर्किट भी हो जाता है, जो आग लगने के कारण बन जाता है। लकड़ी के मकान में शॉर्ट सर्किट बड़े नुकसान की वजह बन जाता है।
    • अंगीठी के साथ घर में रखे एलपीजी सिलिंडर भी बड़े अग्निकांड की वजह बन रहे हैं। चूल्हे में लोग आग जलाने के बाद उसे बिना बुझाए सो जाते हैं, जो कई हवा मिलने पर ज्यादा भड़क जाती है। कई अग्निकांड रसोईघर से उठी चिंगारी के कारण ही होते हैं।

    खाना खाकर सो गए थे सभी सदस्य, अचानक धुआं उठा और धमाका

    माघी पर्व पर घर में मेहमान आए हुए थे। रात के समय करीब 11 बजे ये लोग खाना खाकर सो गए थे। सुबह करीब 3 बजे कमरे में धुआं फैल गया और रसोई में धमाका हुआ, जिससे मकान में आग भड़क गई।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश: सिरमौर में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद घर में लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

     

    खबरें और भी