विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में दर्दनाक कार हादसा, रोनहाट में सड़क से 250 फीट गहरी खाई में जा गिरी कार, 4 लोग थे सवार

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 25 Jan 2026 05:44 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jan 2026 05:49 PM (IST)

Sirmaur Car Accident, हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र के रोनहाट में एक दर्दनाक कार दुर्घटना हुई। एक ...और पढ़ें

जिला सिरमौर के रोनहाट में 250 फीट गहरी खाई में गिरी कार व सड़क पर खड़े लोग। जागरण

जिला सिरमौर के रोनहाट में 250 फीट गहरी खाई में गिरी कार व सड़क पर खड़े लोग। जागरण

HighLights

  1. सिरमौर के रोनहाट में कार 250 फीट गहरी खाई में गिरी।

  2. हादसे में 18 वर्षीय युवक कुलदीप सिंह की मौके पर मौत।

  3. दो गंभीर घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।

जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल प्रदेश में जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शिलाई के रोनहाट में हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कार चालक को हल्की चोटें लगी है। कार सड़क से करीब 250 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

रोनहाट पुलिस से प्राप्त जानकारी के रोनहाट के नजदीक तालों खड्ड के पास एचपी 85-0428 नंबर की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे। चालक ने अचानक कार से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क से नीचे खड्ड में जा गिरी, जिससे यह दुर्घटना हुई।

18 साल के युवक की गई जान

कार हादसे में 18 वर्षीय कुलदीप सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी गांव शरोग डाकघर कांडो भटनोल तहसील शिलाई जिला सिरमौर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार चालक संतराम निवासी गांव झकांडों, तहसील शिलाई को हल्की चोटें आई हैं। 

दो गंभीर रूप से घायल पीजीआई रेफर

वहीं 21 वर्षीय रघुबीर सिंह पुत्र संतराम निवासी गांव झकांडों, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर और 17 वर्षीय प्रकाश सिंह पुत्र सायबू राम निवासी गांव मुंडियाड, तहसील शिलाई जिला सिरमौर दोनों घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए शिलाई अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।  

पुलिस ने मौके पर पहुंच की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। वहीं शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए स्वजन को सौंप दिया। 

जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने कार दुर्घटना में एक की मौत तथा दो लोगों की घायल होने की पुष्टि की हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।