सिरमौर के पांवटा साहिब में नकाबपोशों ने घर और कार को पेट्रोल डालकर फूंका, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
पांवटा साहिब में देर रात पांच नकाबपोश बदमाशों ने एक घर और खड़ी पजेरो स्पोर्ट्स कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। ...और पढ़ें
-1777876776003_m.webp)
पांवटा में नकाबपोशों ने पेट्रोल छिड़क घर में लगा दी आग (फोटो: जागरण)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नाहन। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब शहर के वार्ड-8 में एसडीएम ऑफिस के समीप देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है। करीब डेढ़ बजे पांच नकाबपोश बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर पहुंचे और रणजीत सिंह पुत्र मनमोहन सिंह के घर और गेट के भीतर खड़ी पजेरो स्पोर्ट्स कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। कुछ ही देर में वाहन आग की लपटों में घिर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम एसएचओ की अगुवाई में मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।
इसी बीच दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक वाहन को काफी नुकसान पहुंच चुका था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया है, ताकि घटनास्थल से पुख्ता सबूत जुटाए जा सकें।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस टीम मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है और इस वारदात के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।