विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल के नाहन में सड़क हादसा, NH 907A पर बोलेरो खाई में गिरी; एक की मौत और 9 घायल

Published: Fri, 06 Nov 2026 02:26 PM (IST)

सिरमौर जिले के नाहन-कुमारहट्टी NH 907A पर एक बोलेरो कैंपर खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में ...और पढ़ें

नाहन शिमला एनएच 907ए बोलेरो कैंपर खाई में गिरी, एक की मौत 9 घायल।

नाहन शिमला एनएच 907ए बोलेरो कैंपर खाई में गिरी, एक की मौत 9 घायल।

HighLights

  1. नाहन-कुमारहट्टी NH 907A पर बोलेरो कैंपर खाई में गिरी।

  2. हादसे में एक व्यक्ति की मौत, नौ लोग गंभीर रूप से घायल।

  3. घायलों को सराहां से नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

जागरण संवाददाता, नाहन। जिला सिरमौर के नाहन कुमारहट्टी शिमला एनएच 907ए बोलेरो कैंपर खाई में गिरने से दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 09 लोगों के घायल होने की सूचना है।

घायलों को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल सराहां ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज नाहन रेफर किया गया है। उधर, पच्छाद पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार हादसा नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर डुंगा घाट के समीप एक तीखे मोड़ पर पेश आया, जहां बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में लुढ़कते हुए कयाणा की ओर जा रहे लिंक रोड पर जाकर रुकी। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई।

मृतक की पहचान काकू (30) पुत्र रत्न सिंह, गांव पारवा डाकघर कांंटी नांशो तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर के रूप में हुए है। जबकि घायलों कुलदीप (30) पुत्र रत्न सिंह गांव खनलोग, कोडगा, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर, अनिल (34) पुत्र सूरत सिंह पता उपरोक्त, राहुल (23) पुत्र गुमान सिंह पता उपरोक्त, विक्रम (21) पुत्र सूरत सिंह गांव बाईला, डाकघर हरलोग, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर, शिशुपाल (28) पुत्र सुरेश गांव टिकरा, डाकघर भजौण, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर, गोलू चौहान (21) पुत्र कल्याण सिंह गांव बाईला, डाकघर हरलोग, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर, सार्थक चौहान (20) पुत्र दीप चंद गांव पैदवा, डाकघर कोडगा तहसील, कमरऊ, जिला सिरमौर, पिंकू (19) पुत्र रत्न सिंह गांव पारवा डाकघर कांटी नांशो तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर व राहुल (20) पुत्र रत्न सिंह पता उपरोक्त शामिल हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल सराहां पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं गंभीर घायलों को मेडिकल कालेज नाहन रेफर किया जा रहा है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

जानकारी मिली है कि जिला सिरमौर के गिरिपार इलाके के लोग शिमला की ओर से दिवाली पर्व पर अपने घर आ रहे थे। इस बीच वाहन रास्ते में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। उधर, प्रशासन ने मेडिकल कालेज प्रबंधन नाहन को अलर्ट कर दिया है। पुलिस घटनास्थल पर हादसे की जांच में जुट गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।