विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nahan: भारतीय कबड्डी टीम की कैप्टन ऋतु नेगी को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, शिलाई की बेटी को मिला अर्जुन अवार्ड

Published: Tue, 09 Jan 2024 06:12 PM (IST)

भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान एवं शिलाई की बेटी रितु नेगी को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में ...और पढ़ें

भारतीय कबड्डी टीम की कैप्टन ऋतु नेगी को राष्ट्रपति ने अर्जुन अवार्ड से किया सम्मानित
भारतीय कबड्डी टीम की कैप्टन ऋतु नेगी को राष्ट्रपति ने अर्जुन अवार्ड से किया सम्मानित

HighLights

  1. रितु नेगी को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।
  2. भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान है ऋतु नेगी।
  3. शियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था ऋतु ने।

जागरण संवाददाता, नाहन। भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान एवं शिलाई की बेटी रितु नेगी को राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। ऋतु नेगी शिलाई विधानसभा क्षेत्र से अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली खिलाड़ी बन चुके हैं। बता दें कि ऋतु नेगी के नेतृत्व में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने चीन में आयोजित हुए एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। 

कई पदक किए अपने नाम

ऋतु नेगी के नेतृत्व में वर्ष 2008 सीनियर नेशनल वीमेन कबड्डी में गोल्ड मेडल, एशियन गेम्स 2011 में जूनियर महिला गेम्स में भी भारत को गोल्ड मेडल जीता है। वर्ष 2012 में सीनियर नेशनल वीमेन कबड्डी में गोल्ड मेडल वर्ष, 2013 में सीनियर नेशनल कबड्डी वूमेन में गोल्ड मेडल, वर्ष 2015, 16, 17 में नेशनल वूमेन कबड्डी में गोल्ड मेडल,  वर्ष 2018 में सीनियर नेशनल वीमेन कबड्डी में सिल्वर मेडल, वर्ष 2019 सीनियर नेशनल वीमेन में गोल्ड मेडल जीता है। नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल 2007 व 2009 जूनियर नेशनल में गोल्ड मेडल ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी 2011 में गोल्ड मेडल जीता हैं।  2018 में जकार्ता में खेले गए एशियन गेम्स में बतौर रेडर खेलते हुए रितु ने रजत पदक दिलाया था। 

2019 में आयोजित एशियाई गेम्स में जीता था गोल्ड 

नेपाल में वर्ष 2019 में आयोजित एशियाई गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम की सदस्य भी ऋतु नेगी रही है। ऋतु नेगी ने कबड्डी का प्रशिक्षण बिलासपुर स्थित साई स्पोर्ट्स हॉस्टल से लिया है, वर्तमान में ऋतु नेगी रेलवे में कार्यरत हैं। उधर केंद्रीय युवा सेवाएं एवं दूरसंचार मंत्री अनुराग ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रितु नेगी को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है। 

वही ऋतु नेगी के पिता भवान सिंह नेगी ने भी दुर्गम क्षेत्र की बेटी को खेल के सबसे बड़े पुरस्कार अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। वहीं उन्होंने इस पुरस्कार के लिए केंद्र सरकार का भी आभार जताया हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।