यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nahan Landslide: राजगढ़ में भूस्खलन होने से 10 घंटे बंद रहा सोलन नेरिपुल छैला मार्ग, मार्ग पर फंसे मरीज
Nahan Landslide सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल में मध्य रात्रि करीब 1230 बजे सनौरा के समीप भारी भूस्खलन होने से एक ट्रक इसकी चपेट में आ गया जिसके चलते सोलन स ...और पढ़ें

HighLights
- राजगढ़ के सनौरा में भूस्खलन होने से 10 घंटे बंद रहा सोलन नेरिपुल छैला मार्ग
- भूस्खलन की चपेट में आने से सड़क पर पलटा राशन का ट्रक
- सेब और सब्जियों से लदे हजारों ट्रक रात भर फंसे रहे जाम में
- सिरमौर जिला में अब तक बारिश से 400 करोड़ से अधिक का नुकसान
नाहन, जागरण संवाददाता। Nahan Landslide: जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल में मध्य रात्रि करीब 12:30 बजे सनौरा के समीप भारी भूस्खलन होने से एक ट्रक इसकी (Truck Overturnd in Nahan) चपेट में आ गया। जिसके चलते सोलन सनौरा नेरिपुल छैला मार्ग 10 घंटे बंद रहा (Road Closed for 10 Hours)। इस दौरान सेब और सब्जियों से लदे हजारों पिकअप, ट्रक और ट्राले सड़क बंद होने से पूरी रात जाम में फंसे रहे।
सेब ले जा रहे वाहन चालकों का आरोप है कि उन्होंने रात 1:00 बजे ही सड़क बंद होने की सूचना राजगढ़ प्रशासन, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप तथा लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को दी। फिर भी सड़क को बहाल करने में 10 घंटे से अधिक का समय लगा। जिसके चलते वाहन चालकों में लोक निर्माण विभाग तथा सरकार के प्रति भारी रोष देखा गया।
रोड बंद होने से मरीज भी फंसे
बता दें कि सोलन सनौरा नेरिपुल छैला मार्ग सड़क पर आजकल 90 प्रतिशत वाहनों की आवाजाही सेब बहुल क्षेत्रों से हो रही है। शिमला जिला के ऊपरी क्षेत्र सेब के लदे सभी वाहन इस सड़क से चंडीगढ़ तथा दिल्ली के लिए निकलते हैं। देर रात को सनौरा में भारी भूस्खलन होने से ट्रक बीच सड़क पर ही पलट जाने से 10 घंटे रोड बंद होने से स्थानीय लोगों सहित कई मरीज भी फंसे रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोलन से कोटखाई राशन ले जा रहा ट्रक एचपी 63 एफ 8009 मध्य रात्रि करीब 12:30 बजे भूस्खलन की चपेट में आने से पलट गया। जिसके चलते सनौरा में में दोनों तरफ पांच-पांच किलोमीटर का जाम लग गया।
खबरें और भी
नेशनल हाईवे को 7 करोड़ का नुकसान
बता दें कि जिला सिरमौर में हुई भारी बारिश, भूस्खलन तथा बादल फटने से सरकार और लोगों को अब तक 400 करोड़ से अधिक का नुकसान हो चुका है। जिसमें लोक निर्माण विभाग को 165 करोड़, जलशक्ति विभाग को 147 करोड़, बिजली बोर्ड को 34 करोड़, नेशनल हाईवे को 7 करोड़ तथा अन्य विभागों को भी करोड़ों में ही नुकसान हुआ है।
सड़क बहाली में लगे 10 घंटे का समय
उधर जब इस संदर्भ में लोक निर्माण विभाग राजगढ़ के अधिशासी अभियंता राम सिंह से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि सनौरा में भूस्खलन होने तथा ट्रक पलटने से सड़क को बहाल करने में 10 घंटे का समय लगा। उसके बाद वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से चल रही हैं।