विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nahan Politics: आम चुनाव से पहले हिमाचल कांग्रेस को झटका, पच्छाद मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान ने दिया इस्तीफा

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Updated: Tue, 17 Oct 2023 06:37 PM (IST)

पच्छाद में लोकसभा चुनाव से पहले ब्लॉक कांग्रेस मंडल अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को राजगढ़ में मीडिया को जारी अपनी विडियो में जयप ...और पढ़ें

पच्छाद मंडल अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
पच्छाद मंडल अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल निर्माता डॉक्टर वाईएस परमार के गृह क्षेत्र पच्छाद में लोकसभा चुनाव से पहले ब्लॉक कांग्रेस मंडल अध्यक्ष (Loksabha Election) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मात्र 11 महीना और 15 दिन के कार्यकाल में ही पच्छाद ब्लॉक कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान ने अपना इस्तीफा (Jaiprakash Chauhan) सांसद एवं कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को सौंप दिया है।

नीजि कारणों के चलते दिया इस्तिफा

मंगलवार को राजगढ़ में मीडिया को जारी अपनी विडियो में जयप्रकाश चौहान ने अपने इस्तीफा का कारण खराब स्वास्थ्य तथा निजी कारण बताए हैं। जयप्रकाश चौहान को गत वर्ष विधानसभा चुनाव से ठीक 10 दिन पहले पच्छाद ब्लॉक कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। वही वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव से 3 महीने पहले पच्छाद ब्लॉक कांग्रेस का मंडल बर्खास्त कर दिया गया था। अब लोकसभा चुनाव से पहले जयप्रकाश चौहान ने अपने पद से इस्तीफा देकर हलचल पैदा कर दी है।

नई नियुक्ति होने तक पद पर बने रहने के निर्देश

मगर उनके त्याग पत्र को लेकर कई अटकलें चल रही है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार के सत्तासीन होते हुए भी पच्छाद कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान ने व्यक्तिगत कारणों से त्यागपत्र देकर सबको चौंकाया दिया है। मंगलवार को जयप्रकाश चौहान ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि वह गत दस अक्तूबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से मिलकर त्यागपत्र दे चुके है। प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें नई नियुक्ति होने तक पद पर बने रहने के निर्देश दिए है।

पच्छाद कांग्रेस ने अहम भूमिका निभाई

जयप्रकाश चौहान ने कहा कि उनका करीब एक वर्ष का कार्यकाल रहा है, जिसमें उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन बना दिया है और अनेकों उपलब्धियां कांग्रेस पार्टी ने प्राप्त की है। जिसमें नगर पंचायत राजगढ़ में एक सदस्य के उप चुनाव में विजय व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थकों के चुनाव में विजय के अतिरिक्त सहकारी बैंक के जिला के निदेशक पद चुनाव में पच्छाद कांग्रेस ने अहम भूमिका निभाई।

कहा- पार्टी के लिए सहयोग देते रहेंगे

जयप्रकाश चौहान ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, शीर्ष नेतृत्व का उन्हें सहयोग व समर्थन देने को आभार जताया। साथ ही कहा की इस दौरान यदि उनसे कोई कमी रह गई हो, तो उसके लिए क्षमा याचना की। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के साधारण सदस्य उम्रभर बने रहेंगे और जो उनसे बन पड़ेगा, वह पार्टी के लिए सहयोग देते रहेंगे।