Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में सफाई कर्मियों का हंगामा, नाहन पुलिस चौकी के बाहर सड़क पर फेंक दिया कचरा

    By Neha Sharma Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 11 Jul 2026 05:23 PM (GMT+05:30)

    नाहन में एक महिला सफाईकर्मी से अभद्र व्यवहार और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के विरोध में सफाईकर्मियों ने पुलिस चौकी के बाहर कचरा फेंककर प्रदर्शन किया। ...और पढ़ें

    नाहन में पुलिस चौकी के बाहर कचरा फेंकते सफाई कर्मी। जागरण

    नाहन में पुलिस चौकी के बाहर कचरा फेंकते सफाई कर्मी। जागरण

    HighLights

    1. नाहन में महिला सफाईकर्मी से अभद्र व्यवहार का मामला।

    2. सफाईकर्मियों ने पुलिस चौकी के बाहर कचरा फेंककर प्रदर्शन किया।

    3. निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, नगर परिषद ने सुधार का आश्वासन दिया।

    जागरण संवाददाता, नाहन। जिला सिरमौर के नाहन शहर के बड़ा चौक में सफाई कर्मी के साथ अभद्र व्यवहार ने दोपहर तक बड़े आंदोलन का रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार सुबह नाहन के बड़ा चौक में एक महिला सफाई कर्मी सड़क पर सफाई कार्य कर रही थी। इसी दौरान सब्जी मंडी से सब्जियां लेकर आया एक वाहन चालक अपनी गाड़ी पीछे कर रहा था। महिला सफाई कर्मी ने पीछे सफाई कार्य होने की जानकारी देते हुए चालक को आवाज लगाई, जिस पर उसने वाहन रोक दिया।

    इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई और मामला पुलिस तक पहुंच गया। महिला सफाई कर्मी ने सब्जी विक्रेता व गाड़ी चालक पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किए जाने का आरोप भी लगाया है।

    पुलिस चौकी के बाहर उड़ेल दिया कचरा

    सफाई कर्मियों का आरोप है कि पुलिस ने मामले में उनकी बात को पूरी गंभीरता से नहीं सुना। घटना से आक्रोशित बड़ी संख्या में सफाई कर्मी गुन्नूघाट पुलिस चौकी पहुंच गए। उन्होंने विरोध स्वरूप शहर से एकत्र किया गया कचरा पुलिस चौकी के बाहर सड़क पर डालकर प्रदर्शन किया और पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठाई।

    क्या कहते हैं अधिकारी

    नगर परिषद नाहन के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने माना कि वर्तमान व्यवस्था में कुछ व्यावहारिक कमियां हैं। कचरा संग्रहण और कचरा उठाने वाले वाहनों की समयबद्ध व्यवस्था तैयार की जा रही है, ताकि दोनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके और ऐसी परिस्थितियां दोबारा उत्पन्न न हों।

    खुले में कचरा फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई

    खुले में कचरा फेंकने वालों के खिलाफ नगर परिषद सख्त कार्रवाई करेगी। इसके लिए संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: बंद कमरे में नशा और प्रेम संबंध पर 2 युवतियों में जमकर मारपीट, हिमाचल में तेजी से वायरल वीडियो का क्या है सच?