विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लापरवाही: सिरमौर में रात भर बस में बैठा रह गया व्यक्ति, सुबह 64 किमी चलने के बाद चला पता; ठंड से हो गई मौत

Published: Fri, 10 Jan 2025 12:08 PM (IST)

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला। उसे ददाहू अस्पताल ले जाया गया ...और पढ़ें

सिरमौर में रात भर बस में पड़े रहने से व्यक्ति की मौत।
सिरमौर में रात भर बस में पड़े रहने से व्यक्ति की मौत।

जागरण संवाददाता, नाहन। जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के तहत अंधेरी से चंडीगढ़ जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला था। उसे ददाहू अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा। डीएसपी संगड़ाह मुकेश डढवाल ने बताया कि 44 वर्षीय रमेश चंद निवासी डाडा खलोर डाकघर रेडली तहसील संगड़ाह का रहने वाला था।

पूरी रात बस में पड़ा रहा

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि वह सात जनवरी की देर शाम ददाहू से घर संगड़ाह जाने के लिए बस में सवार हुआ था। वह गंतव्य पर नहीं उतरा और बस में ही अंधेरी तक चला गया। अंधेरी में बस चालक व परिचालक बस को खड़ा कर सोने चले गए और वह पूरी रात बस में ही पड़ा रहा।

बुधवार सुबह बस जब ददाहू की ओर आ रही थी तब लोगों ने उक्त व्यक्ति को देखा। तब तक बस करीब 64 किलोमीटर तक चल चुकी थी। डीएसपी ने बताया कि मामले में परिचालक की लापरवाही भी सामने आ रही है, क्योंकि वह भी नशे की हालत में था। उसका मेडिकल करवाया गया है।

मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। वहीं, क्षेत्रीय प्रबंधक अंशित शर्मा का कहना है कि पुलिस रिपोर्ट मिलने के बाद परिचालक पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- मालिक के लिए जान तक देने वाला हिमालयी गद्दी कुत्ता अब पंजीकृत प्रजाति में शामिल, तेंदुए-भालू भी खाते हैं खौफ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।