पांवटा साहिब-शिलाई हाईवे पर बाइक और पिकअप वाहन की टक्कर, 26 वर्षीय युवक की मौके पर मौत व दूसरा गंभीर
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे 707 पर बाइक और पिकअप की टक्कर में 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

पांवटा-साहिब-शिलाई हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त बाइक व जांच करती पुलिस। जागरण
HighLights
पांवटा साहिब-शिलाई हाईवे पर बाइक-पिकअप की टक्कर।
26 वर्षीय युवक विकेश की मौके पर ही मौत।
18 वर्षीय गौरव गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर।
जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल प्रदेश में जिला सिरमौर के पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे 707 पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ सवार 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पीछे से एक पिकअप वाहन से टकरा गई।
हायर सेंटर रेफर
घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सिविल अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय विकेश पुत्र रंगीलाल निवासी मालगी, राजबन पांवटा साहिब के रूप में हुई है, जबकि 18 वर्षीय गौरव निवासी सिरमौरी ताल पांवटा साहिब घायल है।
बाइक सवार तेज रफ्तार
जानकारी के अनुसार, हादसा किशनकोट के पास राजबन क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार तेज थी। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रही पिकअप से पीछे की ओर टकरा गई।
स्थानीय लोग राहत के लिए दौड़े
दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में विकेश की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि घायल गौरव को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस कर रही पड़ताल
घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की। उधर पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।