नाहन-शिमला नेशनल हाईवे पर लादू के जंगल में मिला महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी
सिरमौर के नाहन में लादू के जंगल में एक महिला का शव मिला है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

लादू के जंगल में मिला महिला का शव। फोटो जागरण
HighLights
महिला का शव नाहन के लादू जंगल में मिला।
शव दो-तीन दिन पुराना, चोटों के निशान मौजूद।
पुलिस हत्या और दुर्घटना दोनों पहलुओं पर कर रही जांच।
जागरण संवाददाता, नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के नाहन कुमारहट्टी शिमला नेशनल हाईवे 907 ए पर लादू के जंगल में महिला का शव मिला है। बनेठी पंचायत के पूर्व उपप्रधान राजकुमार ठाकुर को ग्रामीणों ने हाईवे के निकली तरफ जंगल में दुर्गंध चलने की जानकारी दी तथा उन्होंने मौके पर पहुंचकर महिला का शव देखा। तो नाहन सदर पुलिस थाना को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव दो से तीन दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
सूचना मिलते ही पुलिस थाना प्रभारी टीम सहित मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव पर चोटों के निशान बताए जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस दुर्घटना सहित हत्या के पहलू को भी ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि शव से उठ रही दुर्गंध आसपास के क्षेत्र में फैलने के बाद ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को मौके पर बुलाया है, ताकि घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा सकें। साक्ष्य सुरक्षित रखने के मद्देनजर शव को फिलहाल मौके से नहीं हटाया गया है। रविवार को मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
उधर, सिरमौर के पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शनिवार शाम ग्रामीणों के माध्यम से शव पड़े होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। फॉरेंसिक टीम को भी सूचित कर दिया गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।