विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जापान में दम दिखाएंगी हिमाचल की 4 बेटियां, एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला कबड्डी टीम में हुआ चयन

Published: Mon, 24 Aug 2026 07:17 PM (IST)

जापान में होने वाले 20वें एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला कबड्डी टीम की घोषणा की गई, जिसमें हिमाचल प्रदेश की चार बेटियां शामिल हैं।

जापान में आयोजित होने वाले एशियाई गेम्स के लिए 12 सदस्य भारतीय महिला कबड्डी टीम का हुआ चयन।

जापान में आयोजित होने वाले एशियाई गेम्स के लिए 12 सदस्य भारतीय महिला कबड्डी टीम का हुआ चयन।

HighLights

  1. 20वें एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला कबड्डी टीम घोषित

  2. हिमाचल की रितु नेगी, पुष्पा राणा सहित चार खिलाड़ी शामिल

  3. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया इन बेटियों ने

जागरण संवाददाता, नाहन। जापान में आयोजित होने वाले 20 वें एशियन गेम्स के लिए सोमवार को भारतीय महिला कबड्डी टीम की घोषणा कर दी गई। बेंगलुरु में आयोजित एक माह से चल रहे कैंप के बाद सोमवार को 12 सदस्य भारतीय महिला कबड्डी टीम की घोषणा की गई।

हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कुलदीप राणा ने बताया कि एशियन गेम्स के लिए चयनित भारतीय महिला कबड्डी टीम में हिमाचल प्रदेश की चार बेटियां शामिल है। जिसमें से दो जिला सिरमौर की रितु नेगी तथा पुष्पा राणा है। रितु नेगी पूर्व में भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान रह चुकी है तथा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है।

वही जबकि पुष्पा राणा हिमाचल प्रदेश कबड्डी टीम की कप्तान व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है। सोलन से ज्योति ठाकुर तथा मंडी से भावना ठाकुर का चयन हुआ है। इसके अतिरिक्त अन्य खिलाड़ियों में संजू देवी, पूजा कजला, रितु शेरोंन, पिंकी राय, मनीषा कुमारी, राजरानी व नीतिका कुमारी का चयन हुआ है।

रितु नेगी ने ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकता शिलाई का नाम

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के सबसे दुर्गम शिलाई विधानसभा क्षेत्र के शरोग गांव की बेटी रितु नेगी ने ग्रामीण परिवेश से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया। शिलाई स्कूल में आठवीं कक्षा से कबड्डी खेलना शुरू किया।

2006 में राज्य स्तरीय खेल ट्रायल में रितु नेगी का चयन स्पोर्ट्स हॉस्टल बिलासपुर के लिए हुआ। जहां पर 8 साल तक खेल छात्रावास में ट्रेनिंग की, उसी दौरान नेशनल लेवल तक कबड्डी खेली। जिस में हिमाचल के लिए कई गोल्ड, सिल्वर, ब्रॉन्ज पदक हासिल किए।

महिला कबड्डी विश्व कप में 2025 में देश को स्वर्ण पदक दिलाया। जूनियर एशिया चैंपियनशिप मलेशिया में भारतीय टीम का नेतृत्व किया। एशियन गेम 2023 में भारतीय टीम की कप्तान रही।

तीसरी जूनियर एशियाई चैंपियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक लाए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय महिला कबड्डी टीम के कप्तान के तौर पर कई मैचों में टीम का नेतृत्व किया। 3 दिसंबर 2014 को इंडियन रेलवे में नौकरी मिली। वर्तमान में रितु नेगी भारतीय रेलवे में ऑफिस सुपरीटेंडेंट के पद पर हैदराबाद में तैनात हैं। माता पूर्णिमा नेगी व पिता जवाहर सिंह नेगी के घर पर जन्मी रितु नेगी ने कठिन संघर्षों के बाद यह मुकाम हासिल किया है।

भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान और सदस्य के तौर पर देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब तक दर्जनों पदक लाए। रितु नेगी अब देश की बेटियों के लिए मिसाल बन चुकी है। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी महिला कप 2025 में भारतीय टीम की कप्तान रहते हुए बांग्लादेश के ढाका में भारतीय टीम को विजय दिलाई तथा गोल्ड मेडल जीता।

थर्ड जूनियर एशियाई चैंपियनशिप मलेशिया में भारतीय टीम का नेतृत्व किया, एशियन गेम्स 2023 में भारतीय टीम की कप्तान रही। हांगझोऊ चीन 2022 में 19वें एशियाई खेलों में कप्तान के रूप में स्वर्ण पदक, नेपाल 2019 में दक्षिण एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, इंडोनेशिया 2018 में 18वें एशियाई खेलों में रजत पदक और सर्वश्रेष्ठ राइट कॉर्नर डिफेंडर और मलेशिया 2011 में जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में कप्तान के रूप में स्वर्ण पदक शामिल हैं।

भारतीय रेलवे के लिए राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां

दादरी चरखी में आयोजित 68वें सीनियर नेशनल 2022 में रजत पदक, जयपुर में आयोजित सीनियर नेशनल 2020 में स्वर्ण पदक, पटना में आयोजित सीनियर नेशनल 2019 में स्वर्ण पदक, हैदराबाद में आयोजित सीनियर नेशनल 2018 में रजत पदक, पटना में आयोजित सीनियर नेशनल 2017 में स्वर्ण पदक, बेंगलुरु में आयोजित सीनियर नेशनल 2016 में स्वर्ण पदक, तमिलनाडु में आयोजित सीनियर नेशनल 2015 में स्वर्ण पदक, मुंबई में आयोजित फेडरेशन कप 2018 में स्वर्ण पदक, इंदौर में आयोजित फेडरेशन कप 2017 में रजत पदक, बेंगलुरु में आयोजित फेडरेशन कप 2016 में रजत पदक, नेशनल में कांस्य पदक 2015 में केरल में खेल, पटना में 2013 में सीनियर नेशनल में कांस्य पदक, कर्नाटक में 2013 में सीनियर नेशनल में कांस्य पदक, मुंबई में 2012 में सीनियर नेशनल में कांस्य पदक, कर्नाटक में 2011 में सीनियर नेशनल में कांस्य पदक और नई दिल्ली में 2008 में सीनियर नेशनल में कांस्य पदक जीता है।

पुष्पा राणा ने बचपन में ही पिता से सीखी कबड्डी की बारीकियां

पुष्पा राणा का जन्म 11 जनवरी 1998 को सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र के शिलाई इलाके के मिल्लाह गांव में हुआ था। उनके पिता जयपाल शिक्षक के साथ कबड्डी खिलाड़ी भी रह चुके हैं। पुष्पा ने अपने शुरुआती वर्षों में अपने पिता जयपाल और भाई संजीव से कबड्डी सीखना शुरू किया।

उनके परिवार ने उन्हें इस खेल में भरपूर सहयोग और मार्गदर्शन दिया। उन्होंने स्कूल, कॉलेज, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न स्तरों पर कबड्डी खेली है।

पुष्पा राइट रेडर के रूप में खेलती हैं और रेडिंग और डिफेंस दोनों में अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाती हैं। वह बोनस अंक हासिल करने और हैंडटच तकनीक को कुशलता से अंजाम देने में विशेष रूप से निपुण हैं।

खेल के प्रति उनका संतुलित दृष्टिकोण उन्हें भारतीय टीम में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनाता है। हिमाचल प्रदेश महिला कबड्डी टीम कैप्टन और इंडियन विमेंस कबड्डी टीम वाइस कैप्टन। पुष्पा राणा की कैप्टन शिप में नेशनल गेम्स में लगातार तीन बार गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा।

महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 बांग्लादेश गोल्ड मेडल, 19वां एशियन गेम चीन 2022-23 गोल्ड मेडल, छठी एशियन कबड्डी चैंपियनशिप 2025 ईरान गोल्ड मेडल, 13वां साउथ एशियन गेम्स नेपाल 2019 गोल्ड मेडल, 71वीं सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप-वुमन, करनाल हरियाणा (दूसरा स्थान), 19वां एशियन गेम चीन 2022-23 गोल्ड मेडल, 37वां नेशनल गेम गोवा 2023 गोल्ड मेडल, 70वां विमेंस सीनियर नेशनल 2023 गोल्ड मेडल, 69वीं महिला सीनियर नेशनल 2023 सिल्वर मेडल, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी 2023 सिल्वर मेडल, 36वां नेशनल गेम 2022 गोल्ड मेडल, 68वीं महिला सीनियर नेशनल 2023 गोल्ड मेडल, ऑल इंडियन यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी 2021 ब्रॉन्ज़ मेडल, 67वीं विमेन सीनियर नेशनल 2020 सिल्वर मेडल, 13वी साउथ एशियन गेम्स नेपाल 2019 गोल्ड मेडल, 66वि विमेन सीनियर नेशनल 2019 ब्रॉन्ज़ मेडल, खेलो इंडिया यूथ गेम 2019 गोल्ड मेडल, 65th नेशनल गेम 2018 गोल्ड मेडल, 10 वी नेशनल 2018 गोल्ड मेडल, तीसरा फेडरेशन कप 2018 सिल्वर मेडल, जूनियर फेडरेशन कप 2018 गोल्ड मेडल, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी 2018 गोल्ड मेडल जीता।

यह भी पढ़ें- नीचे मछली, ऊपर बिजली... हिमाचल में शुरू हुई ऐसी योजना; आप भी करेंगे तारीफ