यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Road Accident: जिला सिरमौर में सड़क हादसा, पिकअप दुर्घटनाग्रस्त दो की मौत; एक घायल
हरियाणा-हिमाचल की सीमा पर जिला सिरमौर में एक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि इस घटना एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। मिली जानकार ...और पढ़ें

HighLights
- मरने वाले 18 और 27 वर्षीय दो युवक।
- घटना में एक युवक गम्भीर रूप से घायल।
- पुलिस दुर्घटना के कारणों की कर रही जांच।
जागरण संवाददाता, नाहन। (Road Accident in Sirmaur) जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार बजे रात को एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिलाई कॉलेज रोड़ पर एक पिकअप (एचपी 08 5287) दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है।
मरने वाले 18 और 27 वर्षीय दो युवक
जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृत युवको की पहचान 18 वर्षीय योगेश पुत्र भाव सिंह निवासी गांव बॉम्बल तहसील शिलाई व राहुल पुत्र अंतर सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी गांव शिलाई, जबकि घायल की पहचान 27 वर्षीय अमित पुत्र प्रेम सिंह निवासी गांव शिलाई के रूप में हुई है।
घटना में एक युवक गम्भीर रूप से घायल
बताया जा रहा है कि पिकअप शिलाई डिग्री कॉलेज से शिलाई बाजार की तरफ आ रही थी। तभी नाया मोड़ पर पिकअप अनियंत्रित होकर सीधी सड़क से लुढ़क कर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गम्भीर रूप से घायल हुआ है।
यह भी पढ़ें: Himachal Crime: हिमाचल में भाई ने अपनी दो बहनों और भतीजी पर बरसाई गोलियां, तीनों की हालत गंभीर; आरोपी गिरफ्तार
पुलिस दुर्घटना के कारणों की कर रही जांच
जिससे शिलाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिलाई पुलिस (Himachal Police) थाना प्रभारी प्रीतम सिंह लालटा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि शिलाई के कॉलेज रोड पर एक पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।
खबरें और भी
जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिससे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Himachal Crime News: हिमाचल के ऊना में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत; मचा कोहराम