विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल पंचायत चुनाव: यहां दूसरी बार सर्वसम्मति से चुन लिए गए प्रधान व उपप्रधान, रिटायर्ड टीचर को दिया मौका

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 06 May 2026 01:27 PM (IST)

सिरमौर जिले की शीना पंचायत ने लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति से अपने सभी प्रतिनिधियों का चुनाव किया है। सेवानिवृत्त शिक्षक ...और पढ़ें

सिरमौर की शीना पंचायत में जनप्रतिनिधि निर्विरोध चुन लिए गए। जागरण

सिरमौर की शीना पंचायत में जनप्रतिनिधि निर्विरोध चुन लिए गए। जागरण

HighLights

  1. शीना पंचायत में लगातार दूसरी बार निर्विरोध चुनाव।

  2. सेवानिवृत्त शिक्षक यशवंत सिंह ठाकुर बने प्रधान।

  3. निर्विरोध पंचायत को मिलेंगे 25 लाख रुपये।

जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए गांव की सियासत गरमाई हुई है। लोग प्रधान, उपप्रधान व पंच बनने के लिए पूरा जोर लगाए हुए हैं, इस बीच एक पंचायत ऐसी भी सामने आई है, जहां दूसरी बार सर्वसम्मति से सभी जनप्रतिनिधि चुन लिए गए हैं। 

जिला सिरमौर में अभी तक तीन पंचायत टटियाण, दाड़ो देवरिया व शीना निर्विरोध चुन ली गई हैं, जबकि कुछ पंचायतों में प्रधान व कुछ स्थानों पर वार्ड सदस्य चुन लिए गए हैं, वहां पर अभी भी पूरे पैनल के लिए बैठकों का दौरा जारी है।

शीना पंचायत में निर्विरोध चयन

जिला सिरमौर में तीसरी पंचायत शीना को भी सर्वसम्मति से बैठक कर निर्विरोध चुन लिया गया। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की दाड़ो देवरिया पंचायत के बाद शीना पंचायत भी निर्विरोध चुन ली गई है। 
पूरी पंचायत के ग्रामीणों ने पंचायत भवन में ग्राम सभा का आयोजन निवर्तमान प्रधान सुशीता देवी, पूर्व प्रधान उषा सूद, पूर्व बीडीसी मेंबर जगदीश चंद्र, पूर्व उपप्रधान सुभाष अत्री, पूर्व उपप्रधान कृष्ण शर्मा की अध्यक्षता में किया। 

इस दौरान सभी ग्रामीणों ने लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति बनाते हुए पूरी पंचायत को निर्विरोध चुन लिया। 

25 लाख रुपये मिलेंगे

प्रदेश सरकार ने निर्विरोध चुने जाने वाली पंचायत की धनराशि इस बार 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी है, जिसे पंचायत के विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। इसी को देखते हुए पंचायतों में सर्वसम्मति बनाकर निर्विरोध जनप्रतिनिधि चुने जा रहे हैं। 

2021 में भी सर्वसहमति से हुआ था चयन

बता दें कि नवंबर 2020 में डिलमन पंचायत से अलग होकर शीना नए पंचायत बनी थी।  जनवरी 2021 के पंचायती राज चुनाव में भी पंचायत के पहले चुनाव सर्वसहमति से ही हुए थे। जनवरी 2021 में के चुनाव में भी जिला सिरमौर की 33 पंचायतें सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई थी।

रिटायर्ड टीचर को बनाया प्रधान

मई 2026 के चुनाव में लगातार दूसरी बार पंचायत में सर्वसम्मति से पूरा पैनल चुन लिया गया है। जिसमें प्रधान पद पर शिक्षा विभाग से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए यशवंत सिंह ठाकुर तथा उपप्रधान पद पर देवराज कश्यप को चुना गया है। इसी के साथ ही पंचायत के पांचों वार्ड पंच शीना एक, शीना दो, धारों खराड, कांगर खोपर व अड़गू में भी प्रतिनिधि चुन लिए गए हैं।

क्या कहते हैं नवनियुक्त प्रधान

नव नियुक्त पंचायत प्रधान यशवंत सिंह ठाकुर ने बताया कि जल्द ही विकास खंड अधिकारी पच्छाद को पंचायत प्रतिनिधियों के निर्विरोध चुने जाने की सूची सौंप दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल निकाय चुनाव: BJP ने बिना लड़े ही गंवाई सीट, नगर निगम में पार्टी प्रत्याशी सहित दो निर्दलीयों के नामांकन रद 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।