हिमाचल में चंबा के बाद सिरमौर में बड़ा हादसा, कार गहरी खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत; तीसरे की हालत गंभीर
सिरमौर जिले की नौहराधार तहसील में चड़ाना के पास एक स्विफ्ट कार गहरी खाई में गिर गई, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल ह ...और पढ़ें
HighLights
सिरमौर में देर रात कार खाई में गिरी।
हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत।
एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।
जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल प्रदेश में चंबा के बाद जिला सिरमौर में भयानक हादसा हुआ है। सिरमौर की नौहराधार तहसील के तहत चड़ाना के समीप देर रात को एक स्विफ्ट कार खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस कार में तीन लोग सवार थे, जिसमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
संगड़ाह पुलिस ने तड़के सुबह दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ ले जाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिए जाएंगे।
तीन बजे हुआ हादसा
संगड़ाह पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 3:00 बजे हुआ। जब कार नंबर एचपी 88ए 6058 चड़ाना के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
झारखंड और शिमला निवासी की मौत
हादसे में गुलशन पुत्र राम विसाग वीपीओ कौल मोजरा तहसील टीटागढ़ जिला सिमडिंग झारखंड और नरेश कुमार पुत्र बारुराम वीपीओ कुलग तहसील एवं जिला शिमला की मौके पर ही मौत हो गई।
कांगड़ा निवासी चालक घायल
हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल है। चालक की पहचान विपिन कुमार पुत्र मलकियत निवासी चितरला डाकघर देयाना तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। संगडाह पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
सिरमौर पुलिस कर रही हादसे की जांच
जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत तथा चालक के घायल होने की पुष्टि की है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के भरमौर में सड़क धंसने से 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी गाड़ी, भतीजे की मौत व चाचा की हालत गंभीर
यह भी पढ़ें: हिमाचल में चूड़धार के घने जंगल में बना दी 5 KM सड़क, हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब तलब किया