विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिरमौर में हाईवे पर कार ने रौंदी स्कूटी सवार महिला स्वास्थ्य कर्मी, छह माह के बच्चे को दूध पिलाने जा रही थी घर

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 03 Sep 2026 05:23 PM (IST)

सिरमौर के पांवटा साहिब-शिलाई गुम्मा नेशनल हाईवे 707 पर नारीवाला में एक कार ने स्कूटी सवार महिला स्वास्थ्य कर्मी पूनम ...और पढ़ें

सिरमौर के पांवटा साहिब में कार ने स्कूटी सवार महिला को रौंद दिया। जागरण

सिरमौर के पांवटा साहिब में कार ने स्कूटी सवार महिला को रौंद दिया। जागरण

HighLights

  1. पांवटा साहिब-शिलाई गुम्मा हाईवे पर हुआ हादसा।

  2. कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत।

  3. मृतक महिला स्वास्थ्य कर्मी, 6 माह के बच्चे की मां।

जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल प्रदेश में जिला सिरमौर के पांवटा साहिब-शिलाई गुम्मा नेशनल हाईवे 707 पर नारीवाला में कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान 36 वर्षीय पूनम पत्नी राजेंद्र कुमार निवासी अजौली पांवटा साहिब के रूप में हुई है। महिला कुंडियों पीएचसी में स्वास्थ्य कर्मी (फीमेल हेल्थ वर्कर) के तौर पर तैनात थी। जिसने दो दिन पहले ही ज्वाइन किया था।

पिछले 6 माह से वह मेटरनिटी लीव पर थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला स्वास्थ्य कर्मी दोपहर को स्कूटी पर अपने 6 माह के बच्चे को दूध पिलाने घर जा रही थी। इस बीच नारीवाला के पास उत्तराखंड नंबर की कार (UK 07 DM-2646) ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते पूनम की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही पुरुवाला थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए स्वजन को सौंप दिया। पुलिस हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। 

तीन बच्चों से छिना मां का साया

पूनम के निधन से दो बेटियों और 6 साल के मासूम से मां का साया छिन गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही गांव समेत पूरे इलाके में मातम पसर गया। 

क्या कहना है एसपी सिरमौर का

उधर, जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद कार चालक के खिलाफ नियमानुसार मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: शिमला शहर में अंधाधुंध पहाड़ काटने पर हाई कोर्ट का हिमाचल सरकार और नगर निगम को नोटिस, जवाब तलब किया