विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा में इलेक्शन ड्यूटी के लिए जा रहे सिरमौर के होमगार्ड की मौत, इस वजह से गई जान

Published: Tue, 21 May 2024 06:20 PM (IST)

हरियाणा में 25 मई को होने जा रहे चुनाव में ड्यूटी के लिए सिरमौर के 448 होमगार्ड जवान मंगलवार को ...और पढ़ें

हरियाणा में इलेक्शन ड्यूटी के लिए जा रहे सिरमौर के होमगार्ड की मौत (File Photo)
हरियाणा में इलेक्शन ड्यूटी के लिए जा रहे सिरमौर के होमगार्ड की मौत (File Photo)

HighLights

  1. हरियाणा में चुनाव ड्यूटी के लिए जा रहे सिरमौर के होमगार्ड की मौत
  2. होम गार्ड की दिल के दौरे से गई जान
  3. मृतक जवान का नाम हुक्म शर्मा था

जागरण संवाददाता, नाहन। Himachal News: हरियाणा में छठे चरण के होने जा रहे लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश सहित जिला सिरमौर के 448 होमगार्ड जवान ड्यूटी के लिए मंगलवार को रवाना हुए। हरियाणा रोडवेज की 10 बसें मंगलवार सुबह ही होमगार्ड जवानों को लेने के लिए नाहन के चंबा ग्राउंड पहुंच चुकी थी।

हार्ट अटैक के चलते गई जान

इसी दौरान जिला सिरमौर के 448 जवान भी ड्यूटी के लिए चंबा ग्राउंड में अपनी एंट्री करवा रहे थे। जवान भी एक-एक कर हरियाणा रोडवेज की बसों में चढ़ रहे थे।

इसी दौरान करीब 12:24 बजे पर पांवटा साहिब होम गार्ड कंपनी के जवान हुक्म शर्मा बेल्ट नंबर 425 को बस में चढ़ने से पहले ग्राउंड में अचानक हार्ट अटैक पड़ गया।

मौके पर होमगार्ड के जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हरियाणा रोडवेज की बस में हुक्म शर्मा को मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने हुक्म शर्मा को मृत घोषित कर दिया। उधर जिला सिरमौर होमगार्ड कमांडेंट तोताराम शर्मा ने बताया कि हुक्म शर्मा पुत्र पातीराम शर्मा निवासी पातलियों डाकघर बातामंडी पांवटा साहिब

ड्यूटी पर पूरी निष्ठा से करता था काम

एक बेहतरीन अनुशासित जवान था, जो कि अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा से करता था। प्रदेश सरकार तथा होमगार्ड की ओर से जो भी राहत राशि होगी, वह दस्तावेज पूरा करने के बाद जारी कर दी जाएगी। फौरी राहत के तौर पर बुधवार को होने वाले अंतिम संस्कार से पहले उसके परिवार को पांच हजार रुपए संस्कार के लिए दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Himachal Politics: 'जुबान मीठी और दिल काला...', बागी विधायक पर निशाना कसते हुए ये क्या कह गए सीएम सुक्खू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।