Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिरमौर की 273 ग्राम पंचायतों में प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, सभी वर्गों के लिए तय हुआ सीटों का कोटा

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 09:51 PM (IST)

    सिरमौर जिले की 273 ग्राम पंचायतों में मई माह में प्रस्तावित चुनाव के लिए प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर जारी हो गया है। ...और पढ़ें

    कैप्शन: सिरमौर की 273 ग्राम पंचायतों में प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर जारी (फाइल फोटो)

    कैप्शन: सिरमौर की 273 ग्राम पंचायतों में प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर जारी (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. सिरमौर की 273 ग्राम पंचायतों में प्रधान आरक्षण रोस्टर जारी।

    2. महिला, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग के लिए सीटें तय।

    3. मई में प्रस्तावित पंचायत चुनावों की सरगर्मियां अब तेज हुईं।

    जागरण संवाददाता, नाहन। जिला सिरमौर में मई माह प्रस्तावित पंचायती राज चुनाव को लेकर ग्राम पंचायत प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर मंगलवार को जारी कर दिया गया है।

    उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा द्वारा जारी अधिसूचनाओं के अनुसार जिले के 8 विकास खंडों की 273 ग्राम पंचायतों के प्रधान पदों के लिए आरक्षण तय किया गया है। रोस्टर जारी होने के साथ ही अब जिला भर में पंचायत चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है।

    जारी अधिसूचनाओं के अनुसार जिला सिरमौर के नाहन, पांवटा साहिब, पच्छाद, राजगढ़, शिलाई, संगड़ाह, ददाहू और कमरऊ स्थित तिलोरधार विकास खंडों की ग्राम पंचायतों के प्रधान पदों के लिए आरक्षण घोषित किया गया है।

    इस बार बड़ी संख्या में पंचायतें महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति महिला, अनुसूचित जनजाति महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला तथा अनारक्षित श्रेणियों में आरक्षित की गई हैं।

    पच्छाद ब्लॉक में यह रहा आरक्षण

    पच्छाद विकास खंड में डिन्नर-किन्नर, टिकरी कुठाड़, कथाड़, बागथन, जामन की सेर, जयहर, लाना भलटा, सराहां, डीलमन, द्राबली व कोटला बरोग पंचायतें महिला वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं। मानगढ़, शाडियां, साधनाघाट, नेरी नावन, वासनी, दाड़ों देवरिया व कोटला पंजोला पंचायतें अनुसूचित जाति महिला वर्ग में रखी गई हैं।

    नैना टिक्कर, बनाहधीनी, धार टिकरी, चम्मेंजी, काटली, नारग, दीद धलुत, शीना, बाग पशोग, धरोटी, पंचायतों को अनारक्षित रखा गया है। सिरमौरी मंदिर, लाना बाका, बजगा, बनी बखोली, सुरला जनोट, बनौना महलोग टिक्कर पंचायतें अनुसूचित जाति वर्ग में शामिल हैं।

    राजगढ़ विकास खंड में टिक्कर, बोहल टालिया, जदोल टपरोली, डिम्बर, नेई नेटी, कोटी पधोग, हाब्बन, चंदोल व नेहरटी बघोट पंचायतें महिला वर्ग में गई हैं। कोटला बांगी,कोठिया जाजर, ठोड निवाड, माटल बखोग, थेना बसोतरी,

    सेर जगास, शाया सनौरा व डिब्बर पंचायतें अनुसूचित जाति महिला वर्ग में आरक्षित की गई हैं। करगाणू, राणाघाट, नेरी कोटली, नेहर पाब, धनच मानवा, शालाना, कडोली दोची पंचायतें अनुसूचित जाति वर्ग में शामिल हैं। दाहन, छोगटाली, दीदग, देवठी मझगांव, शिलानजी, भानत, कुंडू लवाण, टाली भुजजल, काथली भरण व भूईरा, पंचायतें अनारक्षित रखी गई हैं।

    संगड़ाह विकास खंड में पुन्नरधार, दाना घाटों, कुफर-कैथू, चौकर, गनोग, शिवपुर, सैंज व नौहराधार

    पंचायतें अनुसूचित जाति महिला वर्ग में आरक्षित की गई हैं।

    रेडली, घन्डूरी, रजाना, माईना घडेल, लाना पालर, सेर तंदुला, देवा मानल, टिकरी डसाकना, गवाही व भलौना पंचायतें महिला वर्ग में गई हैं। भवाई, सांगना, रणफुआ जबडॉग, लुधियाना, अन्धेरी, चाडना, भराडी, व भौण कड़ियाना पंचायतें अनुसूचित जाति वर्ग में शामिल हैं।

    खबरें और भी

    शामरा, देवना, दिवडी खडांह, भाटन भुजौण्ड, भुटली मानल, संगड़ाह ग्रामीण, लाना चेता, बडोल, सताहन, गेहल व पंचायतें अनारक्षित रखी गई हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए गताधार और बाऊनल काकोग, ब्योग टटवा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला पंचायतें अनारक्षित रखी गई हैं।

    नाहन विकास खंड में यह रहा आरक्षण

    नाहन विकास खंड की बनकला, आमवाला सैनवाला, सतीवाला, देवका पुड़ला, रामाधौंन ग्राम पंचायतें अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित की गई हैं। पालियों व मात्तर, पंचायतें अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग व नगल सुकेती अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं। नाहन व नेहली धीडा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला और नलका अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है।

    सलानी कटोला, सुरला, पंजाहल, कौलावालाभूड़ व नावणी पंचायतें महिला वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं। वहीं बर्मा पापड़ी, नाहन 2, क्यारी, बनेठी, देवनी, विक्रमबाग, कालाअंब व मोगीनंद पंचायतें अनारक्षित रखी गई हैं। त्रिलोकपुर, चाकली, धगेड़ा व सैन की सेर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

    ददाहू विकास खंड में खूड द्राबिल, कोटी धीमान, बगड़, कटवाडी बागडत, पनार व चाढ़ना, पंचायतें अनुसूचित जाति महिला वर्ग में आरक्षित की गई हैं।

    महीपुर, पराडा, कोटला मोलर, थाना कसोगा, मधाना, छछेती व भाटगढ़ पंचायतें महिला वर्ग में रखी गई हैं। मालगी, भनेत हलदवाडी, कान्डों-कांसार, बिरला व छोऊ भोगर पंचायतें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। जरग, जामू कोटी, कटाह शीतला,
    नेहर सवार, खलाक्यार, कमलाड, भरोग बनेडी व ददाहु पंचायतें अनारक्षित श्रेणी में रखी गई हैं।

    कमरऊ स्थित तिलोरधार विकास खंड की कांटी मश्वा, माशु, भजौन व कुनेर धमौन पंचायतें अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं। कमरऊ व कान्डो च्योग अन्य पिछड़ा वर्ग महिला और सतौन व बल्दवा बोहल खुईनल अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। टटियाणा, कोड़गा, शमाह पम्ता, गुढ़ी मानपुर, शरली मानपुर, पोका, दुगाना, पंचायतें महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं। बोकाला पाब, बडवास, ठौंठा जाखल, चांदनी, शिल्ला मीनल बाग पंचायतें अनारक्षित रखी गई हैं।

    शावगा, कठवार, जामना व सखौली अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है।

    शिलाई ब्लॉक में रास्त, क्यारी गुंडाह, मानल, हल्लाहा, नैनीधार और धारवा पंचायतें अनुसूचित जाति महिला वर्ग में रखी गई हैं। बेला बश्वा, शिलाई, पाव मानल, झांकडो, मिलालह, बिडला दिगवा, बाम्बल, बाली कोटि, सियासू, चामरा मोहराड़, व द्राबिल, पंचायतें महिला वर्ग में शामिल की गई हैं। नाया, अश्याड़ी, कोटापाब, बकरास व कोटी उतरोऊ, अनुसूचित जाति वर्ग में गई हैं। अजरौली, गवाली, कुंहट, लोजा मानल, पनोग, जरवा जुनैली, डाहर, कांडो भटनोल,

    नवाना भटवाड, कोटी बोच, बान्दली और लानी बोराड पंचायतें अनारक्षित श्रेणी में रखी गई हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए नाया पंजोड और अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए शंखोली व शिरी क्यारी पंचायतें आरक्षित है।

    पांवटा साहिब विकास खंड में अम्बोया, राजपुर, डांडा, बढ़ाना और डोबरी सालवाला पंचायतें अनुसूचित जाति महिला वर्ग में आरक्षित की गई हैं। कंडेला अदवाड़, निहालगढ़, पूरूवाला व गोजर अड़ायन पंचायतें अनुसूचित जाति वर्ग में शामिल की गई हैं।

    माजरा, नवादा, फूलपुर, पलहोडी, खोदरी, नघेता, गोरखुवाला, पीपलीवाला, कयारदा, बद्रीपुर, भेला, बनौर, मिश्रवाला, कुँजा, अमरकोट व मेलियों पंचायतें महिला वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं। ब्यास, शिवपुर, फतेहपुर व अजोली अन्य पिछड़ा वर्ग महिला और रामपुर भारापुर, कोलर, मानपुर देवड़ा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं।


    भरली आगरो, टोरु डांडा आंज, बहराल, हरिपुरखोल, गुरुवाला सिंहपुरा, पड़दुनी, जमानीवाला, भुगरनी, सैनवाला मुबारिकपुर,
    टोकियो, कुंडियों, भगानी, मुगलावाला करतारपुर, धौलाकुआं, भाटावाली, शिवा, व पातलियों पंचायतें अनारक्षित श्रेणी में रखी गई हैं।