Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्कॉर्पियो सवार हरियाणा के बदमाशों की सिरमौर में गुंडागर्दी, दुकान में घुसकर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला

    By Neha Sharma Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Tue, 12 May 2026 06:02 PM (IST)

    सिरमौर के कोलर में हरियाणा के बदमाशों ने एक दुकान में घुसकर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर ...और पढ़ें

    सिरमौर में दुकान में घुसकर बदमाशों ने पिता-पुत्र को पीट दिया।

    सिरमौर में दुकान में घुसकर बदमाशों ने पिता-पुत्र को पीट दिया।

    HighLights

    1. हरियाणा के लोगों ने सिरमौर के कोलर में हमला किया।

    2. दुकान में घुसकर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला हुआ।

    3. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया।

    जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल प्रदेश में जिला सिरमौर के नाहन-पांवटा साहिब हाईवे 07 पर स्थित कोलर में सोमवार रात को हरियाणा के कुछ लोगों ने एक दुकान में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। नाहन विधानसभा क्षेत्र के माजरा पुलिस थाना के तहत आने वाले कोलर गांव में सोमवार रात को हरियाणा से आए लोगों ने दुकानदार विशाल, उसके पिता राजेंद्र व चचेरे भाई प्रवीण पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

    हमले का कारण दो दिन पहले तेज रफ्तार ट्रालों की चपेट में आने से बाल-बाल बचे दुकानदार और ट्राला चालक की बहस बताया जा रहा है। स्कॉर्पियो से उतरकर तेजधार हथियारों से हमला करने का वीडियो भी दुकान के सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हुआ है। 

    लोगों ने जाम किया हाईवे

    हमले के बाद ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया था। इसके कुछ ही देर बाद माजरा पुलिस तथा डीएसपी पांवटा साहिब में मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर एक घंटे में नेशनल हाईवे बहाल करवाया। 

    पुलिस ने एक आरोपित पकड़ा

    मामले में गंभीरता से प्रयास करते हुए माजरा पुलिस ने मध्य रात्रि ही हमलावरों में से एक आरोपित दीपक कुमार पुत्र सुलेख कुमार निवासी अल्लापुर तहसील बराडा जिला अंबाला हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने पुलिस के आग्रह पर आरोपित को 16 मई तक रिमांड पर भेज दिया है। 

    पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस आरोपित से पता करेंगे कि आखिर किसके कहने पर दुकानदार तथा उसके बेटे पर हमला किया। हमले के पीछे क्या मंशा थी। उधर जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने हमले के एक आरोपित की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। 

    खबरें और भी

    आधी रात अस्पताल पहुंचे पूर्व विधायक 

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। नाहन विधानसभा क्षेत्र के कोलर गांव में सोमवार देर रात को दुकानदार पर हुए हमले के मामले में डॉक्टर राजीव बिंदल रात करीब 11:00 बजे डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचे तथा उन्होंने घायलों से बातचीत की। बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। पूरे प्रदेश में गुंडाराज चला हुआ है। अनियंत्रित ट्राले अब तक कई लोगों को अपनी चपेट में ले चुके हैं। इन ट्रालो में ना तो नंबर प्लेट होती है, न ही इनके पास कोई वैध दस्तावेज होते हैं।

    यह भी पढ़ें: ऊना की युवती से पंजाब के युवक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, खुद को बताता था फौजी