विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में भ्रष्टाचार पर विजिलेंस का वार, बरोटीवाला की पटवारी एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Published: Tue, 01 Sep 2026 08:09 AM (GMT+05:30)

बद्दी विजिलेंस ब्यूरो ने बरोटीवाला पटवार वृत्त में पटवारी ललिता कुमारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

एक लाख की रिश्वत लेते हुए पटवारी गिरफ्तार (जागरण)

एक लाख की रिश्वत लेते हुए पटवारी गिरफ्तार (जागरण)

HighLights

  1. पटवारी ललिता कुमारी एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

  2. भूमि प्रमाणपत्र जारी करने के लिए मांगी थी रिश्वत

  3. बद्दी विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ पकड़ा, मामला दर्ज

जागरण संवाददाता, बीबीएन। स्टेट विजिलेंस ब्यूरो की बद्दी टीम ने सोमवार दोपहर बरोटीवाला पटवार वृत्त में तैनात पटवारी ललिता कुमारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि पटवारी ने भूमि की सड़क से दूरी संबंधी राजस्व प्रमाणपत्र जारी करने के एवज में शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। विजिलेंस ब्यूरो के आइजी विमल गुप्ता ने पटवारी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है।

एक लाख रुपये लेते हुए पटवारी गिरफ्तार, हिमाचल के बरोटीवाला में 

शिकायतकर्ता को अपनी जमीन का सर्किल रेट निर्धारित करवाने के लिए भूमि की सड़क से दूरी संबंधी राजस्व प्रमाणपत्र की आवश्यकता थी। प्रमाणपत्र जारी करने के बदले रिश्वत मांगने की शिकायत विजिलेंस ब्यूरो को मिली थी। प्रारंभिक जांच के बाद बद्दी विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया।

सोमवार दोपहर शिकायतकर्ता ने पटवारी को एक लाख रुपये दिए तो विजिलेंस टीम ने उसे पकड़ लिया। विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पटवारी पर भूमि की सड़क से दूरी संबंधी राजस्व प्रमाणपत्र जारी करने के एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत लेने का आरोप