एंट्री टैक्स बढ़ाने का विरोध: कल आधी रात से हिमाचल के सभी प्रवेशद्वार बंद करने की चेतावनी
हिमाचल सरकार द्वारा प्रवेश शुल्क बढ़ाने के विरोध में पंजाब और हरियाणा में रोष बढ़ रहा है। विभिन्न संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि टोल नाके नहीं हटाए ग ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स पर बवाल नहीं थम रहा है।
HighLights
हिमाचल सरकार के प्रवेश शुल्क वृद्धि का पंजाब में विरोध।
31 मार्च आधी रात से हिमाचल सीमाएं बंद करने की चेतावनी।
सोलन के बरोटीवाला, भरतगढ़ में पहले भी हुए प्रदर्शन।
जागरण टीम, सोलन। हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से बढ़ाए प्रवेश शुल्क के विरोध में पंजाब और हरियाणा में रोष बढ़ रहा है। विभिन्न संगठनों ने चेतावनी दी है कि हिमाचल सरकार को यह टोल नाके तुरंत हटाने होंगे, नहीं तो पंजाब के सभी प्रवेशद्वार बंद कर देंगे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग नहीं मानी तो 31 मार्च की आधी रात के बाद पंजाब-हिमाचल के सभी प्रवेशद्वार अनिश्चित समय के लिए जाम कर दिए जाएंगे।
कीरतपुर साहिब-मनाली फोरलेन, घनौली-भरतगढ़ मार्ग समेत रूपनगर जिले के 11 और पंजाब के 33 प्रवेश द्वार बंद करने की भी चेतावनी दी गई है।
बरोटीवाला में जाम
वहीं, सोमवार सुबह सोलन के बरोटीवाला में ढाई घंटे तक ट्रैफिक जाम कर दिया गया। भारी विरोध के बाद बिना टैक्स दिए वाहनों को निकाल दिया गया।
भरतगढ़ में प्रदर्शन
पंजाब मोर्चा, कीर्ति किसान मोर्चा, भारतीय किसान यूनियन बहिरामके, आजाद टैक्सी यूनियन और विभिन्न ट्रांसपोर्ट संगठनों ने रविवार को भरतगढ़ में लगभग ढाई घंटे तक चक्काजाम किया। वर्षा के बीच प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते रहे। ढाई घंटे बाद तहसीलदार श्री आनंदपुर साहिब संदीप कुमार और थाना प्रभारी जतिन कपूर की अगुआई में प्रशासन मौके पर पहुंचा।
प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों की मांगों को उच्च स्तर तक पहुंचाने का भरोसा दिया और जाम खुलवाया। यातायात बहाल होने में करीब चार घंटे लग गए, जिससे वाहन चालक परेशान हुए। भरतगढ़ और आसपास के गांवों के लोग भी प्रदर्शन में शामिल हुए।
टैक्सी यूनियन सहित अन्य संगठन कर रहे विरोध
इस मौके पर पठानकोट टैक्सी यूनियन के जिला प्रधान रिंकू कुमार, पंजाब मोर्चा के कन्वीनर गौरव राणा, किरती किसान मोर्चा के प्रधान हरप्रीत सिंह, बीकेयू बहिरामके के अवतार सिंह, प्रिंस बढल, एडवोकेट विशाल सैनी, जवाहर सिंह मल्ली, रिंकू कुमार, परगट सिंह घनौली, बलवीर सिंह, प्रीतम सिंह रायपुर, लछमन सिंह खेड़ी, सूबेदार रोशन लाल, नीरज राणा उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में एंट्री टैक्स पर बवाल, बरोटीवाला में ढाई घंटे से जाम के बाद बिना शुल्क निकाली गाड़ियां; पहली से बढ़ी हुई दरें