Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    HRTC के बेड़े में शामिल हुई 297 ई-बसें, सुक्खू बोले- 1000 इलेक्ट्रिक और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Thu, 30 Jul 2026 06:41 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को हरित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोलन से HRTC के बेड़े में ...और पढ़ें

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री ने सोलन से 297 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई।

    2. HRTC के बेड़े में नई ई-बसों से डीजल निर्भरता घटेगी।

    3. हिमाचल में हरित और प्रदूषण मुक्त सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।

    जागरण टीम, सोलन। हिमाचल प्रदेश में हरित एवं प्रदूषण मुक्त सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार की यह महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने जिला सोलन के क्यारीघाट से हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े में शामिल की गई नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हुई इलेक्ट्रिक बसें प्रदेश के विभिन्न रूटों पर चलेंगी। निगम के बेड़े में कुल 297 ई-बसें शामिल हुई हैं। 

    500 हुईं ई-बसें, बचत भी होगी

    एचआरटीसी में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 500 हो गई है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसें डीजल बसों से काफी किफायती होती हैं। इलेक्ट्रिक बसों पर स्टाफ सहित अन्य खर्च 36 से 38 रुपये प्रति किलोमीटर आता है, जबकि डीजल बसों पर 76 से 86 रुपये प्रति किलोमीटर व्यय होता है। इन इलेक्ट्रिक बसों के निगम के बेड़े में आने से 40 से 50 रुपये प्रति किलोमीटर की बचत सुनिश्चित होगी।

    1000 इलेक्ट्रिक और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार

    सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार इस वर्ष 1000 और इलेक्ट्रिक बसें खरीद रही है तथा आने वाले समय में टेंडर हो जाएंगे। इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार 100 हाइड्रोजन बसों को भी खरीदने पर विचार कर रही है, ताकि प्रदेश के प्रकृति एवं वातावरण को जलवायु परिवर्तन से होने वाले नुकसान को बचाया जा सके व हिमाचल प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बने। 

    बसों की कमी हुई दूर

    नई ई-बसों के आगमन से एचआरटीसी के उन रूटों पर राहत मिलेगी, जहां बसों की कमी है। निगम की व्यवस्था के अनुसार, एक ई-बस को दिन में आवश्यकता के अनुसार दो से तीन रूट पर चलाया जा सकेगा।

    खबरें और भी

    डीजल पर निर्भरता होगी कम : सुक्खू

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को प्राथमिकता दे रही है। नई इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुविधा मिलेगी, वहीं डीजल पर निर्भरता कम होने के साथ प्रदूषण में भी उल्लेखनीय कमी आएगी।

    हरित परिवहन की दिशा में अहम कदम : मुकेश

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एचआरटीसी के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है, ताकि प्रदेश में स्वच्छ, टिकाऊ और आधुनिक परिवहन व्यवस्था विकसित की जा सके। हरे रंग की इन नई ई-बसों के शामिल होने से हिमाचल हरित परिवहन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में बारिश व भूस्खलन से सड़कें बंद, मंडी में किसानों ने दो दिन इंतजार के बाद नाले में फेंकी 15 क्विंटल सब्जी